समस्याओं के समाधान को गरजे कर्मचारी
बिजनौर : समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ग्राम विकास अधिकारी संघ समन्वय समिति उत्तर प्रदेश इकाई के बैनर तले ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। आंदोलित कर्मियों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो समस्त ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ग्राम विकास अधिकारी संघ समन्वय समिति उत्तर प्रदेश इकाई के बैनर तले अनेक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सोमवार को विकास भवन के प्रांगण में एकत्र हुए, यहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों का आरोप था कि अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान न करके उनका शोषण कर रहे है। जिसे संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। अफसर जानबूझकर सचिवों की समस्या का समाधान नहीं करना चाहते है। कहा कि कई बार समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र दे चुके, लेकिन स्थिति जस की तस है। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की हठधर्मिता से निपटने की रणनीति बनाकर सामना किया जाएगा। धरने पर ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, कुलदीप राजपूत, समन्वय समिति अध्यक्ष धीरज कुमार, हेमेन्द्र चौधरी, राजीव कुमार, विवेक कुमार, लटूर ¨सह, अजयपाल, ढालगोपाल, विनीत कुमार, विवेक देशवाल, अरजेन्द्र ¨सह, सतेन्द्र ¨सह, छोटे ¨सह, र¨वद्र ¨सह आदि उपस्थित रहे।