पेड़ की डाली टूटने से संविदाकर्मी घायल
बिजनौर जेएनएन। आए दिन लाइन में फाल्ट होने के चलते रविवार सुबह पेड़ पर चढ़ा लाइन में डाल
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:01 PM (IST)
बिजनौर, जेएनएन। आए दिन लाइन में फाल्ट होने के चलते रविवार सुबह पेड़ पर चढ़ा लाइन में डाली टूटने पर नीचे गिरते हुए घायल हो गया। बाद में टीम ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। देखा जाता है कि कई बार पेड़ से सटकर गुजरने वाली लाइनों में फाल्ट हो जाता है। इसकी वजह डाली का बढ़ना रहता है। इसी तरह के फाल्ट के चलते सुबह के समय बिजली संविदा कर्मचारी जग्गू सिंह डाली काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा। तभी देखते ही देखते वह डाली टूट गई और वह नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर की हड्डी टूट गई व गंभीर रूप से घायल हो गया। संविदा कर्मचारी की सुध लेने के लिए विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें