Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने दलित बस्ती में चलाया स्वच्छता अभियान

धामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव जैतरा में स्थित दलित बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रास्तों गलियों आदि की सफाई की। वहीं मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा वाल्मीकि बस्ती में भी सफाई अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 06:28 PM (IST)
कांग्रेसियों ने दलित बस्ती में चलाया स्वच्छता अभियान
कांग्रेसियों ने दलित बस्ती में चलाया स्वच्छता अभियान

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव जैतरा में स्थित दलित बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रास्तों, गलियों आदि की सफाई की। वहीं मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा, वाल्मीकि बस्ती में भी सफाई अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

इस मौके पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष ठाकुर आदित्य सिंह कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांग्रेस और प्रियंका वाड्रा के सफाई अभियान पर की गई टिप्पणी पर भी उन्होंने विरोध जताया। मुनीश कुमार टाक, मनोज कुमार, विवेक कुमार, अजय कुमार,अनिकेत, पिंटू, गोखल सिंह, लोकेन्द्र चौहान, भूपेंद्र सिंह, धनवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

पहाड़ी दरवाजा, वाल्मीकि बस्ती धामपुर में जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार एडवोकेट के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में साफ सफाई की। जसराम सिंह नदीम नजाकत खां उपाध्यक्ष अजय बालूजा पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कौशिक, नसीमुद्दीन मंसूरी राना मो. आबिद अबरार आदि मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, नगीना: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला लोहारी सराय स्थित वाल्मीकि मंदिर में सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री सपना रवि, पूर्व विधायक सतीश गौतम, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित रवि, कांग्रेस कमेटी की जिला सचिव सपना रवि, असलम सिद्दीकी, दुसाल वाल्मीकि, श्वेत वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, मोनू कुमार, रामचरण सिंह, विवेक ठाकुर, प्रमोद कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नजीबाबाद: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव अकबरपुर चौगांवा में वाल्मीकि मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। ब्लाक मुस्तकीम राइन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांव अकबरपुर चौगांवा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि मंदिर पूजा-अचना कर परिसर में झाड़ू लगाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि साफ-सफाई करने से वातावरण स्वच्छ रहता है। साफ-सफाई रखना श्रेष्ठ कार्य है। इस अवसर पर हाजी सलीम अंसारी, कारी मोहम्मद नौशाद, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद राशिद, संजीव चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.