Move to Jagran APP

गेहूं क्रय केंद्र बंद होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद बंद होने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्रों पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 10:35 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 10:35 PM (IST)
गेहूं क्रय केंद्र बंद होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन
गेहूं क्रय केंद्र बंद होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

बिजनौर, जेएनएन। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद बंद होने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्रों पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अफजलगढ़ के कादराबाद में स्थित क्रय केंद्र पर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर फिर से खरीद शुरू करने की मांग की।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेहूं क्रय केंद्रों के बाहर धरना प्रदर्शन किया। अफजलगढ़ के गांव कादराबाद स्थित क्रय केंद्र पर ब्लाक अध्यक्ष शेख इस्माइल तुर्क व कांग्रेस नेता गुरविदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। ब्लाक अध्यक्ष शेख इस्माइल तुर्क ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। उधर क्रय केंद्र के एमडी लावेश कुमार का कहना है कि सरकार द्वारा एक अप्रैल से 15 जून तक पूरी खरीद की गई है। सरकार द्वारा 15 जून से खरीद की साइट बंद कर दी गई है। अगर कोई आदेश आता है तो फिर से तौल सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। प्रदर्शन में शेख इस्माइल तुर्क, गुरविदर सिंह, आशीष धानिया, हाजी अहसान, मिन्टू शर्मा, रविन्द्र कुमार, आसिफ खान, शेख शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष के समक्ष रखी समस्याएं

किरतपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा से मुलाकात कर उन्हें नगर के समस्त व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.