Move to Jagran APP

कड़ाके की सर्दी से कांपा जनमानस

बिजनौर : जिले में शीतलहर, पाले व कोहरे से बढ़ी ठंड ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 10:19 PM (IST)
कड़ाके की सर्दी से कांपा जनमानस
कड़ाके की सर्दी से कांपा जनमानस

बिजनौर : जिले में शीतलहर, पाले व कोहरे से बढ़ी ठंड ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर रखा है। दिनभर आसमान में कोहरे की धुंध छाई रही। बीच में कभी-कभी सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन कमजोर धूप के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। कोहरे व शीतलहर के बीच शुक्रवार को सुन्न ने हड्डियां कंपा दी। स्थिति यह रही कि कोहरे की चादर के चलते पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन कुछ समय के लिए ही हो सके। जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट मापी गई। शीतलहर और ठिठुरन के आगे लोग बेबस हुए अलाव का सहारा लेते नजर आए। नगीना अनुसंधान केन्द्र की वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

loksabha election banner

जासं, चांदपुर : ठंड के तेवर लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। गुरुवार को हालांकि, दिन के समय धूप खिली रही, लेकिन रात्रि में सर्द हवा चलने के चलते शुक्रवार को सुबह से ही ठंड बेकाबू रही। दोपहर में ठिठुरन और शीतलहर लोगों को परेशान रखा। शाम ढलते ही कोहरे व शीत लहर ने अपना कहर बरपा दिया था। शुक्रवार सुबह कोहरे व सर्दी के चलते जहां सड़कें खाली दिखाई दी, वहीं शाम को बाजार सूना दिखाया दिया। हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप गरम कपड़ों में ढके लोगों से टकरा बेशक पस्त पड़ जाता हो, पर ये ठंड गरीबों की जान की दुश्मन बन गई है। हालात ये हैं कि रिक्शा, ठेला और दिहाड़ी मजूदर ठंड से हारकर कामकाज से बचने लगे हैं। सर्दी के सितम के आगे सभी बेबस हैं।

संसू, नगीना : शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में घना कोहरा रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सुबह से ही पश्चिमी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी हुई है। दोपहर बाद हल्की धूप खिलने से कुछ राहत पहुंची है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 74 से होकर गुजरने वाला यातायात भी प्रभावित हुआ। कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के मुताबिक आगे मौसम खराब रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाने के कारण अभी ठंडक बनी रहेगी।

संसू, हीमपुर दीपा : शुक्रवार को बढ़ती ठंड और ठिठुरन की चपेट में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। ग्रामीणों और बच्चों ने ठिठुरन से बचने के लिए अलाव जलाकर बचाव का प्रयास किया। यहां मध्य रात्रि से घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के चलने से शुक्रवार के दिन लोग ठिठुरते रहे। दोपहर पश्चात हल्की धूप दिखाई देने से ग्रामीणों ने कुछ राहत ली। लेकिन कुछ घंटे बाद ही फिर मौसम में बदलाव होने से ठिठुरन बढ़ गई।

127 असाहय को लिहाफ वितरण

शेरकोट : शुक्रवार को नगर के जामा मस्जिद चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर करीब 127 असहाय व गरीब लोगों को लिहाफ का वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डूंगर ¨सह, इफ्तेखार महमूद, हाफिज सद्दन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयवती चौहान, सतीश कुमार, डा. आफताब अंसारी, डा. वेद प्रकाश, मुनीश वाल्मीकि, आफाक, हाजी हाफिज सद्दन, राजेंद्र चौहान, डा. आफाक अंसारी, महफूज अहमद सहित आदि लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.