सर्द हवाओं ने ढाया कहर
बिजनौर: कोहरे और तेज सर्द हवाओं ने शनिवार को सर्दी बढ़ा दी। शनिवार सुबह जहां लोग कांपते नजर आए वहीं वाहन भी रेंगते दिखाई दिए।
बिजनौर: कोहरे और तेज सर्द हवाओं ने शनिवार को सर्दी बढ़ा दी। शनिवार सुबह जहां लोग कांपते नजर आए वहीं वाहन भी रेंगते दिखाई दिए।
शनिवार सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे तक आसमान से धुंध के कारण कुछ मीटर दूर का भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सर्द तेज हवाओं ने और अधिक सर्दी का एहसास करा दिया। धूप का कहीं नामोनिशान भी दिखाई नहीं दे रहा था। अत्यधिक सर्दी से सबसे अधिक परेशानी स्कूल बच्चों को उठानी पड़ी। बच्चे ठिठुरते नजर आए। करीब 12 बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए। लेकिन धूप में तपिश नहीं होने के कारण राहत नहीं मिली। अलबत्ता दो बजे के बाद तेज धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद शाम होते होते फिर तेज सर्द हवाएं चलने लगी। इस कारण बाजार में भी जल्दी ही सन्नाटा पसरने लगा। लोगों ने घर पहुंचने में ही भलाई समझी। नगर के मुख्य चौराहों पर लोग तापते नजर आए। नगीना स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र की मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार आने वाले दिनों में भी सर्दी से छुटकारा मिलने की संभावना नहीं है।