विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़-कटिहार जंक्शन अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से मिलेगी राहत, सामान्य यात्री भी उठा सकेंगे लाभ

By Anuj Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 11 Nov 2026 04:49 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़-कटिहार जंक्शन अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. त्योहार पर चंडीगढ़ से कटिहार के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

  2. मुरादाबाद और सहारनपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

संवाद सहयोगी, जागरण, नजीबाबाद (बिजनौर)। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ट्रेन संख्या-04570 चंडीगढ़-कटिहार जंक्शन अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या-04570 चंडीगढ़-कटिहार जंक्शन चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। यह स्पेशल ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसके बाद ट्रेन संख्या 04536 के निर्धारित मार्ग और ठहराव के अनुसार आगे संचालित होगी।

रेलवे के इस निर्णय से चंडीगढ़ से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। अनारक्षित श्रेणी में संचालित होने से सामान्य यात्रियों को भी त्योहार के दौरान यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।