हर्षोल्लास से मनी छोटी दीपावली
नगर व क्षेत्र में छोटी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
बिजनौर, जेएनएन। नगर व क्षेत्र में छोटी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। धनतेरस के बाद शनिवार को भी बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। सजावटी उत्पादों से लेकर दीयों की जमकर खरीदारी हुई। बाजारों में भीड़ के चलते पुलिस सुरक्षा रही। महिलाओं व युवतियों ने भी जमकर खरीदारी की। धनतेरस के बाद लगातार दूसरे दिन बाजार गुलजार रहा। छोटी दीपावली के चलते बाजार में खरीदारी को लोगों की भीड़ उमड़ी दिखाई दी। गिफ्ट पैक से लेकर मिठाइयां और सजावटी उत्पादों की दुकान पर लोगों को जमाबड़ा रहा। मिट्टी के दीयों की दुकानों पर विशेष भीड़ रही। लोगों में दीयों की खरीदारी का विशेष उत्साह रहा। इस बार दीये बेचने वालों के चेहरे खुशी की लहर दौड़ती दिखाई दी। उधर, दीपावली के मद्देनजर सुबह से ही लोग एक दूसरों के घरों पर मिठाइयां व अन्य उपहार देने पहुंचे। उपहार देने के साथ-साथ उन्होंने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। वहीं, दीपावली के अवसर पर लोगों के घर भी सजे नजर आए।