सैनिकों के लिए क्षेत्र में खोली जाए कैंटीन
पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक कल्याण समिति के तत्ववधान में कादराबाद में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। उनका कहना था कि पूर्व सैनिकों के लिए क्षेत्र में कोई कैंटीन नहीं है।
बिजनौर, जेएनएन। पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक कल्याण समिति के तत्ववधान में कादराबाद में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। उनका कहना था कि पूर्व सैनिकों के लिए क्षेत्र में कोई कैंटीन नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवा भी बेहतर किए जाने की मांग की। इसके अलावा बाद में विधायक ने सैनिक द्वार का लोकार्पण भी किया।
रविवार को आयोजित सम्मेलन में कर्नल जयवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कैंटीन की कोई सुविधा नहीं है। वहीं स्वास्थ्य सेवा का अभाव है। इसके अलावा सैनिकों के बच्चों के लिए केन्द्रीय विद्यालय नहीं है। पीएचसी में चिकित्सक तक नहीं हैं। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बाद में विधायक सुशांत सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अंगूरी देवी ने सैनिक द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विकास कराया जाएगा। उन्होंने लोगों को समस्याओं का भी समाधान कराने का आश्वासन दिया। सूबेदार मेजर पूरन सिंह असवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में कपिल कुमार, कर्नल हर्ष निधि, मेजर पदम सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल बीबी ध्यानी, कैप्टन रघुवीर सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह रावत, मदन सिंह रावत, दिलवर सिंह, भूपेन्द्र सिंह रावत, कुंवर सिंह, मलकीत सिंह, गुरजीत सिंह, आशीष चौहान, शरद कर्णवाल, राहुल ठाकुर, नितिन चौहान, सर्वजीत सिंह, हुंदल, सतेन्द्र फौजी, दर्शन सिंह रावत, विनोद काला, प्रधान बलकार सिंह, श्यामलाल भारद्वाज, गुरविदर सिंह आदि रहे।