विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ीं, आक्रोश

By JagranEdited By:
Published: Mon, 10 Jun 2019 10:33 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 06:22 AM (IST)

सब्दलपुर तेली गांव में चामुंडा मंदिर की मूर्तियां खंडित करने की घटना को अभी चंद घंटे भी नहीं बीते थे ...और पढ़ें

मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ीं, आक्रोश
मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ीं, आक्रोश

बिजनौर, जेएनएन। सब्दलपुर तेली गांव में चामुंडा मंदिर की मूर्तियां खंडित करने की घटना को अभी चंद घंटे भी नहीं बीते थे कि शरारती तत्वों ने पीपलसाना गांव स्थित शिव मंदिर के परिसर में शिव परिवार की मूर्तियां खंडित कर दीं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच की और नई मूर्तियां स्थापित कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

नूरपुर मार्ग पर पीपलसाना गांव में सड़क पर ही शिव मंदिर स्थित है। ग्रामीण यहां रोजाना पूजा-अर्चना करते हैं। सोमवार सुबह जब महिलाएं मंदिर में पहुंचीं तो उन्हें शिवालय में शिव परिवार की मूर्तियां खंडित मिलीं। साथ ही वहां का बल्ब भी टूटा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। कोतवाली प्रभारी लव सिरोही टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। ग्रामीणों ने कहा कि सब्दलपुर तेली के चंद घंटे बाद ही पीपलसाना मंदिर में मूर्तियां खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ऐसे शख्स का पता लगाकर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।