मासिक पंचायत में उठाएंगे प्रधान की पिटाई का मामला
मतदान के दिन वोट का बहिष्कार करने पर हुए विवाद और प्रधान की पिटाई के मामले में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी गांव गजुपुरामतदान के दिन वोट का बहिष्कार करने पर हुए विवाद और प्रधान की पिटाई के मामले में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी गांव गजुपुरा
धामपुर (बिजनौर) : मतदान के दिन वोट का बहिष्कार करने पर हुए विवाद और प्रधान की पिटाई के मामले में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी गांव गजुपुरा व रसूलपुर में ग्रामीणों से मिले। उन्होंने पिछले दिनों हुए विवाद के बारे में जानकारी जुटाई तथा उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
पिछले दिनों 18 अप्रैल को गांव गजुपुरा के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया था। ग्रामीणों ने यह कदम उनका मतदान केंद्र बदलने को लेकर उठाया था। इसके चलते प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए थे। बाद में तमाम कोशिशों के बाद मतदान हो सका था। इसके अलावा रसूलपुर के प्रधान अनीस अहमद की पुलिस ने पिटाई कर दी थी। इसको लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त हो गया था। इसके चलते शनिवार की देर शाम भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह व धामपुर ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत सिंह राणा रसूलपुर के प्रधान व गजुपुरा के ग्रामीणों से मिले तथा पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों गांवों के लोगों ने बताया कि उनका आपस में कोई विवाद नहीं था। उन्होंने प्रशासन पर ही विवाद उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रशासन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसी कार्रवाई की है, जबकि ग्रामीण पिछले छह माह से प्रशासन को कई पत्र लिख कर बूथ बदलने की समस्या के हल होने की मांग कर चुके थे। भाकियू पदाधिकारियों ने उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान सोनू चौधरी, विसाल मेंहदी, महेंद्र सिंह, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि 22 अप्रैल को उनकी मासिक पंचायत होगी, जिसमें किसानों के अन्य मुद्दों के साथ यह मुद्दा भी उठाया जाएगा।