Move to Jagran APP

भाजपा बूथ कमेटी के पदाधिकारी सम्मानित

नजीबाबाद: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ कमेटी के पदाधिकारियों क

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 09:29 PM (IST)
भाजपा बूथ कमेटी के पदाधिकारी सम्मानित

नजीबाबाद: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से मिशन मोदी अगेन पीएम अभियान में जुटने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

मंगलवार को भाजपा नेता मोहम्मद रमजान के कार्यालय पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जसवीर ¨सह ने बूथ अध्यक्षों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने उन्हें बूथ की जिम्मेदारी के संबंध में जानकारी देते हुए साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरी लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में प्रत्येक व्यक्ति को घर घर जाकर बताने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर अपना कार्य करती है। सम्मान समारोह में कलवा शेख मंसूरी, रुस्तम यादव, सुलेमान कुरैशी, मरगूब कुरैशी, सिकंदर आलम, मौहम्मद आसिफ, मौहम्मद अयाज, मोहम्मद फैजान, सुलेमान, बिलाल कुरैशी, जमीर अहमद सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.