Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने निकली पदयात्रा, गिनाईं उपलब्धियां

बिजनौर: भाजपा की कमल पदयात्रा में सोमवार को भाजपाइयों ने गांव तीबड़ी, पूरनपुर, सदुपुरा, जलाल

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 08:57 PM (IST)
भाजपाइयों ने निकली पदयात्रा, गिनाईं उपलब्धियां

बिजनौर: भाजपा की कमल पदयात्रा में सोमवार को भाजपाइयों ने गांव तीबड़ी, पूरनपुर, सदुपुरा, जलालपुर कजी में निकाली गई। जिला महामंत्री भुवनेद्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पूरनपुर में चौपाल लगाकर विकास के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस दौरान ललित चौधरी, पावेंद्र ¨सह, कुश प्रताप ¨सह, आशीष शर्मा, राजीव प्रधान, सीताराम प्रधान समेत काफी संख्या में कार्यककर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

हल्दौर: भारतीय जनता पार्टी ने नगर के राजीव नगर मोहल्ले से पदयात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया ने किया। जिलाध्यक्ष ने घर घर जनसम्पर्क कर भाजपा की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के हाथ मजबूत करने की अपील की। नगर पालिका कार्यालय पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में पूरी निष्ठा से पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ टॉड मोहरा बाजार से होते हुए राजीव नगर में घर घर जनसम्पर्क कर पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। पद यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष अमर ¨सह पम्मी, दर्पण रावल,अतुल कुमार, राजकुमार राजू ,कोमल चोहान,कपिल वालिया,ताहिर हुसेन,अनिल ¨सह,उमेश चोहान,प्रदीप दुबे,चन्द्रपाल ¨सह,गुलफाम अहमद,पीयूष कुमार,चानू ¨सह आदि शामिल रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

संसू, अफजलगढ़ : महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में अपना घर भाजपा का घर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोमवार को स्थानीय कालागढ़ रोड स्थित लोनिवी के डाकबंगले से शुरू हुई पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस लोनिवि के बंगले पर पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही लोगों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान भी किया। इससे पूर्व भाजपा के मुरादाबाद लोकसभा प्रभारी महेन्द्र ¨सह धनौरिया ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान मुकेश शर्मा, गुरजीत ¨सह, तल¨वदर ¨सह, राहुल प्रताप ¨सह, मनीष महेश्वरी, जगदीश, अमित चौहान, मनीष कश्यप, मनोज कुमार, त्रिवेन्द्र ¨सह, अर्जुन रावत, डा. सुशील चौहान, मुकेश शर्मा, लवकुमार, अंकित विश्नोई, पंकज ¨सह, अनित पंवार, आदेश पंवार, भीम ¨सह रावत, विनीत विश्नोई,हेमेन्द्र विष्ठ, मुकेश अग्रवाल, इशरार कस्सार आडवाणी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.