भाजपाइयों ने निकाली जनजागरण यात्रा
कत रककरररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररररत क रकत रकतकत रर कतरकत रकतक क रकत रकरकरर
बिजनौर, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ से जनजागरण यात्रा का शुभारंभ हुआ। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी जनजागरण यात्रा तातारपुर लालू में पहुंचकर संपन्न हुई।
सोमवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डा.यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने संयुक्त रूप से जनजागरण यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले ग्राम प्रधान पति हिमांश राजपूत के संचालन में एक सादे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि यात्रा के माध्यम से जन-जन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ रहेगा, तभी हम स्वस्थ रह सकेंगे। जनजागरण यात्रा में भाजपाई सिगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण सरीखे जागरुकता से परिपूर्ण संदेश के साथ चल रहे थे।
रैली सुभाष नगर, शेखपुरगढ़ू, आदर्शनगर होने हुए तातारपुरलालू पहुंचकर संपन्न हुई। तातारपुर लालू में जन-जन को स्वच्छता का संदेश दिया गया। क्षेत्रवासियों से कहा गया कि स्वच्छता की अनदेखी के कारण ही बीमारियां पनपती हैं। बीमारी का उपचार कराने से बेहतर है कि ऐसा वातावरण बने, जिससे लोग बीमार ही न हों। आयोजन में नवनिहाल सिंह, बलराज त्यागी, ज्ञानेंद्र सिंह, अभिषेक यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।