भाजपा सरकार में विकास की सुनामी: सांसद
नजीबाबाद (बिजनौर) : भारतीय जनता पार्टी की नजीबाबाद विधान परिषद क्षेत्र के बुधवार को लाला मग्धू शरण स
नजीबाबाद (बिजनौर) : भारतीय जनता पार्टी की नजीबाबाद विधान परिषद क्षेत्र के बुधवार को लाला मग्धू शरण सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू नए मतदाता पंजीयन अभियान कार्यक्रम में नगीना सांसद डा यशवंत ¨सह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भजपा सरकार के कार्यकाल में विकास की सुनामी चल रही है। इससे भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है, और अब विपक्ष बौखला गया है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक मतदाता बनाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबके लिए मकान, बिजली, सिलेंडर, शौचालय, खाद्यान्न, बुजुर्गों को पेंशन और छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था सरकार कर रही है। भाजपा के पास नरेन्द्र मोदी के रूप योग्यतम नेतृत्व है। जनपद बिजनौर में फोरलेन पर तेजी से काम हो रहा है। किसानों का कर्जा माफ किया गया है। जनहित की 115 योजनाएं केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं से संकल्प कराया कि वे अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक मतदाता बनावाए। कोई भी मतदाता की योग्यता रखने वाला व्यक्ति छूट न जाए। घर-घर जाकर संपर्क किया जाए और नए मतदाता बनाए जाएं। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून को लक्ष्य निर्धारित कर इस कार्य का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता मास्टर रमेश ¨सह ने की। कार्यक्रम में जिला मतदाता प्रमुख संदीप तायल, राजीव अग्रवाल, ओमकार चौधरी, छतरपाल ¨सह, नितिन त्यागी, उदय चौधरी, ज्ञानेन्द्र ठाकुर, पंकज शर्मा, कमल सैनी, मनीष, विक्रांत, मुकेश, दीपक, सत्यपाल आदि मौजूद रहे। संचालन कुमुद कुमार ने किया।