विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में जन्मदिन की पार्टी मनाने दोस्त के यहां गया था युवक, सुबह मिला शव

Published: Fri, 20 Mar 2026 11:33 PM (IST)

बिजनौर के शेरकोट में एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक गुरुवार रात अपने दोस्त ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. शेरकोट में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत।

  2. जन्मदिन पार्टी में शराब पीने के बाद हुआ अचेत।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सूत्र, जागरण, शेरकोट (बिजनौर)। नगर के मुहल्ला चौधरियान में शुक्रवार सुबह 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक गुरुवार रात अपने दोस्त के घर पार्टी मनाने गया था, जो उसके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की गई थी। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

मुहल्ला चौधरियान निवासी तुषार दत्त गुरुवार शाम को अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल हुआ। पुलिस के अनुसार, तुषार के दोस्तों ने बताया कि उसने अधिक शराब पी ली थी। इस कारण वह अपने दोस्त के घर ही सो गया। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे उसके दोस्त उसे घर छोड़ गए। जब वह कई घंटे बाद भी नहीं उठा, तो परिवार वालों ने पास के डाक्टर को बुलाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- बिजनौर कलेक्टर का सरकारी आवास कुर्क करने का आदेश, आठ साल से लंबित डिक्री का भुगतान न करना पड़ा भारी

पुलिस ने बताया कि तुषार कोई काम नहीं करता था और शराब का आदी था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। स्वजन ने अभी तक किसी भी प्रकार का आरोप या तहरीर नहीं दी है।