विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'युवक मुझे बहुत परेशान कर रहा है..., अब मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा', यह सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दे दी जान

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 29 Apr 2026 06:49 PM (IST)

Bijnor News : बिजनौर में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने एक युवक द्वारा परेशान किए जाने की बात लिखी।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. डिजिटल अरेस्ट कर रुपये की मांग करने की चर्चा

  2. स्वजन ने अभी तक पुलिस से नहीं की शिकायत

जागरण संवाददाता, बिजनौर। नगर कोतवाली के एक गांव में दो दिन पहले एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजन ने भी शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब दो दिन बाद महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट स्वजन को मिला है। जिसमें महिला ने एक युवक द्वारा परेशान किए जाने को लेकर जान देने की बात लिखी है।
चर्चा है कि महिला को डिजीटल अरेस्ट कर रुपये मांगे गए थे। हालांकि प्रकरण में अभी स्वजन ने कोई शिकायत नहीं की है।

गांव निवासी महिला ने दो दिन पहले घर में फंदे से लटकर जान दे दी थी। तब स्वजन ने मायके पक्ष को जानकारी देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब बुधवार को महिला के कमरे की तलाशी स्वजन ने ली तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में महिला ने अपने पति व परिवार के बारे में लिखा और सब से माफी मांगी।

साथ ही लिखा कि 'एक युवक उसे बहुत परेशान कर रहा है। वह किसी को बता भी नहीं सकती। इस कारण अब मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।' महिला ने सुसाइड नोट में दो बार युवक द्वारा परेशान करने बात लिखी। उधर, चर्चा है कि महिला को किसी ने डिजीटल अरेस्ट किया हुआ था और धमकी देकर लगातार रुपयों की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- दो युवकों ने दोस्त को गला दबाकर मार डाला, शराब पीने के दौरान मां व पत्नी पर टिप्पणी के बाद हुआ था विवाद

जिस कारण वह मानसिक तनाव में आ गई। हालांकि इस प्रकरण में अभी स्वजन ने कहीं भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोतवाली प्रभारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है और न ही किसी ने शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें- शर्मसार हुई मानवता ! हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद शव को रौंदते रहे वाहन

यह भी पढ़ें- सहेली को मोबाइल दिखाते हुए बोली युवती 'मुझसे शादी कर ले वरना...' बात न मानने पर उसके अश्लील फोटो कर दिए वायरल