विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शर्मसार हुई मानवता ! हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद शव को रौंदते रहे वाहन

By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 27 Apr 2026 02:35 PM (GMT+05:30)

Bijnor News : बिजनौर में हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ...और पढ़ें

नेशनल हाईवे पर इसी जगह शव को रौंदते रहे वाहन, इंसेट में बलराज का फाइल फोटो।

नेशनल हाईवे पर इसी जगह शव को रौंदते रहे वाहन, इंसेट में बलराज का फाइल फोटो

HighLights

  1. हाईवे पर युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर मौत।

  2. आधे घंटे तक शव को रौंदते रहे गुजरते वाहन।

संवाद सूत्र, रेहड़ (बिजनौर)। हर धर्म और परंपरा में शव को सम्मान दिए जाने की बात है, लेकिन हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर रेहड़ बस स्टैंड के पास रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेहड़ निवासी युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, इसके बाद वह हाईवे पर पड़ा रहा।

करीब आधे घंटे तक हाईवे से गुजरने वाले वाहन उसके शव को रौंदते हुए गुजरते रहे। जिससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसका सिर, धड़ व पैर आदि कई टुकड़ों में कट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोमवार सुबह युवक की पहचान 33 वर्षीय बलराज सिंह उर्फ बल्लू पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी रेहड़ के रूप में हुई। बड़े भाई खूब सिंह का कहना है कि बलराज और वह अविवाहित हैं। माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। दोनों भाई एक साथ ही रहते थे, रात में खाना खाकर किसी समय बलराज घर से निकल गया था। इस दौरान हादसा हो गया। वह रेहड़ में स्थित गैस एजेंसी में सिलेंडर सप्लाई का काम करता था।

कांग्रेस कार्यालय के पास मिला युवक का शव

बिजनौर में कांग्रेस कार्यालय से सटे एक प्लाट में सोमवार दोपहर एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर वहां पर भीड़ जमा हो गई। शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। आशंका है की नशीला या कोई जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है