विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चढ़त के दौरान पहुंची दूल्हे की प्रेमिका का जमकर हंगामा, बोली- ' मैं नहीं होने दूंगी ये शादी...'

By Sachin Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 01 May 2026 06:30 AM (IST)

बिजनौर एक बरात में उस समय हंगामा हो गया, जब दूल्हे की प्रेमिका ने मौके पर पहुंचकर उस पर धोखा देने का आरोप लगाया।

शादी के दौरान पहुंची दूल्हे की प्रेमिका ने किया हंगामा (एआई जेनरेटेड फोटो)

शादी के दौरान पहुंची दूल्हे की प्रेमिका ने किया हंगामा (एआई जेनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. प्रेमिका ने दूल्हे पर धोखा देने का आरोप लगाया।

  2. मामला पुलि‍स चौकी तक पहुंचा, शादी रुकी।

संवाद सूत्र, जलीलपुर (बिजनौर)। जलीलपुर क्षेत्र में आई एक बरात में उस समय हंगामा हाे गया, जब दूल्हे की प्रेमिका ने चढ़त के दौरान पहुंच कर युवक पर धोखा देकर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया।

इस दौरान उसने जमकर हंगामा शुरू कर दि‍या। दूल्‍हे व उसके पर‍िवार को हालात संभालना मुश्‍कि‍ल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के साथ मिलकर मामला निपटाने में जुट गई। 

सीमावर्ती जनपद अमरोहा के एक गांव से जलीलपुर के निकटवर्ती गांव में गुरुवार को बारात आई थी। धूमधाम के साथ बरात की चढ़त हो रही थी, तभी दूल्हे की प्रेमिका वहां पहुंची और हंगामा करने लगी।

प्रेमिका ने आरोप लगाया कि दूल्हा बना युवक पिछले कई साल से उसके साथ रिलेशन में रह रहा था। प्रेमिका के हंगामे की खबर पूरी गांव में फैल गई और बारात की चढ़त रोक दी गई। लड़की पक्ष ने भी समझौता होने तक फेरे देने से इन्‍कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- सहेली को मोबाइल दिखाते हुए बोली युवती 'मुझसे शादी कर ले वरना...' बात न मानने पर उसके अश्लील फोटो कर दिए वायरल

घराती व बाराती दूल्हे की प्रेमिका को मनाने में जुटे रहे, लेकिन देर रात्रि तक भी कोई निर्णय न निकलने पर पुलिस दोनों पक्षों को जलीलपुर सीतामठ चौकी ले गई।

पुलिस चौकी पहुंची युवती ने दूल्हा बने युवक के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी। चौकी पर भी हंगामा जारी रहा और दोनों पक्षों में कोई समझौता नहीं हो सका। 

यह भी पढ़ें- 'युवक मुझे बहुत परेशान कर रहा है..., अब मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा', यह सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दे दी जान

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पहली पत्नी का हंगामा: दूसरी शादी में मचा बवाल, 14 लाख में हुआ समझौता