विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में म्यूजिक सिस्टम पर नाचने के दौरान बरातियों के दो गुट भिड़े, फायरिंग के बाद मची अफरातफरी

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 17 Feb 2026 04:30 PM (IST)

Bijnor News : बिजनौर के गांव में एक बारात में नाचने के दौरान बरातियों के दो गुटों में मारपीट हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. विवाद के दौरान एक युवक ने की हवाई फायरिंग।

  2. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, नांगलसोती (बिजनौर)। नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव चंदोक में आई एक बरात में म्यूजिक सिस्टम पर नाचने के दौरान बरातियों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने घायल से पूछताछ कर उसका मेडिकल कराया है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव से एक बरात नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव में आई थी। सोमवार रात बराती म्यूजिक सिस्टम पर नाच रहे थे। इसी बीच बरातियों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते-देखते मारपीट हो गई। विवाद एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। मारपीट व फायरिंग से बरात में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट में घायल हुए एक युवक का पुलिस ने मेडिकल कराया है। नांगल थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि मारपीट व फायरिंग का मामला सामने आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खुले में लघुशंका से रोका तो शराबी ने फोड़ दिया दुकानदार का सिर

जलीलपुर में सोमवार की शाम एक शराबी लघुशंका के लिए दुकानदार भूपेंद्र पुत्र नन्हे के घर में घुस गया और महिलाओं के सामने ही मूत्र विसर्जन करने लगा। महिलाओं की शिकायत पर बाहर दुकान से आए भूपेंद्र ने उसको रोका तो शराबी ने भूपेंद्र पर फंटी से हमला कर दिया। हमले में भूपेंद्र का सि फट गया जिससे भूपेंद्र सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे हमलावर शराबी को चांदपुर रोड़ से पकड़ कर हिरासत में लिया और गंभीर घायल भूपेंद्र को एंबुलेंस के माध्यम से स्याऊ भेजा, जहां डॉक्टरो ने भूपेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया।

शुभकामना संदेश लिखे पोस्टर फाड़ने पर विवाद, एक पर केस दर्ज

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़की के रहने वाले मंजूर अहमद प्रधान पद की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों महाशिवरात्रि, होली और रमजान पर ग्रामवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए गांव में पोस्टर और बैनर लगाए थे। मंजूर अहमद का आरोप है कि गांव का ही तौसीफ रंजिश रखता है। उसने मौका पाकर सभी पोस्टर फाड़ दिए हैं। जानकारी होने पर इस संबंध में तौसीफ से पूछा। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मंजूर अहमद ने तौसीफ व अन्य के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी। शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।