विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन दिन में पेराई शुरू करेंगी बिजनौर की 7 चीनी मिल, कम रिकवरी और पर्व के कारण हाे रही थी देरी

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 09 Nov 2026 05:27 PM (IST)

दीपावली के बाद बिजनौर जिले की सात चीनी मिलें अगले दो-तीन दिनों में गन्ना पेराई शुरू करेंगी, जिससे किसानों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपावली के बाद सात चीनी मिलें पेराई शुरू करेंगी।

  2. किसानों को गेहूं बुआई के लिए खेत खाली करने में मदद।

  3. कम रिकवरी के कारण पेराई में हुई थी देरी।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। दीपावली त्योहार के बाद अब जिले की सात मिलें गन्ना पेराई शुरू करेंगी। जिले में अब तक केवल तीन चीनी मिल ही किसानों को इंडेंट जारी कर गन्ना ले रहीं थीं।

बाकी मिल रिकवरी कम व दीपावली पर छुट्टी होने की बात कहकर पेराई को टाल रहीं थीं। लेकिन दो-तीन दिन में ही चीनी मिलों में पेराई शुरू हो जाएगी। गन्ने से खेत खाली होने पर किसान गेहूं की बुआई कर सकेंगे।

अक्टूबर में चीनी मिलों में गन्ना पेराई की सारी तैयारियों पर चीनी बरसात ने पानी फेर दिया। मिलों ने पेराई शुरू करने से पहले गन्ने से बनने वाली चीनी की रिकवरी देखी तो वह छह से सात प्रतिशत ही आई। इतनी कम रिकवरी में चीनी मिल गन्ना पेराई से पीछे हट गईं।

बरकातपुर चीनी मिल ने जिले में सबसे पहले एक नवंबर को पेराई शुरू कर दी। इसके बाद बिजनौर और चांदपुर मिल में भी पेराई शुरू हुई। रिकवरी अभी भी आठ प्रतिशत से कम आ रही है लेकिन गन्ना खरीद लगातार हो रही है।

तीनों मिलों से जुड़े किसानों को भी गन्ना इंडेंट जारी होने से बहुत राहत मिली थी। लेकिन जिले की बाकी सात चीनी मिल दीपावली के बाद पेराई शुरू करने की बात कर रहीं थीं। इन मिलों के किसानों को गन्ना पेराई शुरू न होने से चारे की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था।

साथ ही गेहूं की बुआई भी लगातार पिछड़ रही है। लेकिन अब इन मिलों में भी पेराई शुरू होगी। दो या हद से हद तीन दिन के अंदर जिले की सभी मिलों में पेराई शुरू हो जाएगी। मिल के गेट के अलावा क्रय केंद्रों पर भी तोल होने लगेगी। इसके बाद खेत गन्ने से जल्दी खाली होने लगेंगे। किसान गन्ने के खेत खाली करके गेहूं और बरसमी की फसल बाेएंगे।

इन्होंने कहा

तीन मिलों में पेराई चल रही है। बाकी मिलों में भी 11 नवंबर को पेराई शुरू हो जाएगी। किसानों को गन्ना इंडेंट भरपूर मिलेगा। बरकातपुर चीनी मिल ने किसानों को पांच नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी कर दिया है।
ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी

जिले में गन्ना रकबा (हेक्टेयर में)

चीनी मिल पैड़ी  पौधा  कुल रकबा 
बिजनौर 5542 5964 11506
बिलाई 12485 12215 24700
चांदपुर 7266 7805 15071
चांगीपुर 6711 7992 14703
बरकातपुर 16149 15729 31875
धामपुर 22519 34676 46195
नजीबाबाद 7968 6781 14749
स्योहारा 14055 16365 30419
अफजलगढ़ 16106 14842 30948
बुंदकी 16123 15298 31441
योग (कुल) 127701 129368 257069

नोट: रकबा हेक्टेयर में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।