विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर: रेलवे ट्रैक पर मरम्मत के कारण 3 दिन तक बंद रहेगा फाटक, किरतपुर-नजीबाबाद क्षेत्र में जा रहे हैं तो रखें ध्यान

By Anuj Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 14 Sep 2026 02:23 PM (IST)

Bijnor News: बिजनौर में रेलवे ट्रैक के रखरखाव कार्य के चलते नजीबाबाद क्षेत्र में फाटक संख्या-487/सी पर तीप दिन सड़क यातायात बंद रहेगा।

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. रेलवे फाटक 487/सी पर तीन दिन तक होगा मेंटेनेंस कार्य।

  2. वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह।

संवाद सहयोगी, नजीबाबाद (बिजनौर)। मुज्जमपुर से फजलपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या-487/सी तीन दिन बंद रहेगा। 

रेलवे की ओर से रेलपथ के मेंटेनेंस कार्य के चलते फाटक संख्या-487/सी पर तीन दिन तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। उत्तर रेलवे लक्सर के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) ने इस संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों, स्टेशन अधीक्षक, ग्राम प्रधानों और अन्य विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी पत्र के अनुसार फाटक संख्या-487/सी पर डाउन लाइन के किलोमीटर 1503/08-06 तथा अप लाइन के किलोमीटर 1503/05-07 पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है।

इसके चलते 15 से 17 सितंबर तक समपार पर सड़क यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। रेलवे ने इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है। वाहन चालक फाटक संख्या-488/सी अथवा अन्य उपलब्ध मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

उत्तर रेलवे नजीबाबाद के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ मोहम्मद अनीस ने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी मुज्जमपुर, थाना प्रभारी किरतपुर व नजीबाबाद समेत संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में मिट्टी टेस्टिंग कार्य के चलते बंद रहेगा रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

रेलवे की ओर से फजलपुर, गाजीपुर, हुमायूंपुर, आलोपुर और ज्वाली आदि के ग्राम प्रधानों को भी इसकी जानकारी दी गई है, ताकि ग्रामीणों और वाहन चालकों को समय रहते यातायात बंद रहने की सूचना मिल सके और उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।