विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का राजफाश, प्रतिबंधित दवाएं और 14 लाख रुपये जब्त; चार गिरफ्तार

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 30 Oct 2026 07:01 PM (IST)

Bijnor News: हल्दौर पुलिस ने नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मेडिकल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आरोपित मेडिकल स्टोर के आड़ में बेच और खरीद रहे थे नशीली दवाई।

  2. 14 लाख रुपये से खरीदनी थी नशीली गोलियां और कैप्सूल की खेप।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। हल्दौर पुलिस ने नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गिरोह का राजफाश किया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित गिरोह बनाकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई का धंधा करते थे। कार से मेडिकल स्टोरों पर गोलियां सप्लाई करते थे।

आरोपितों के पास से एक लाख आठ सौ प्रतिबंधित कैप्सूल, 7,200 से नशीली गोलियां, 30 शीशी कोडीन सिरप, 14 लाख रुपये की नगदी, व स्विफ्ट कार को बरामद किया है। आरोपित नशीली दवाई बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हल्दौर पुलिस ने नशे की दवाईयों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव जोगी औंधा निवासी हर्ष ढाका पुत्र संसार सिंह, गांव मारूफपुर निवासी रितिक कुमार पुत्र प्रमोद, चांदपुर के मुहल्ला शाहचंदन निवासी सुहैल पुत्र गफ्फार व गांव पीपली जट निवासी आयान पुत्र मोहम्मद नसीर को गिरफ्तार किया है। हर्ष ढाका का हीमपुर गांव में शिव मेडिकल स्टोर है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से एक लाख 800 प्रतिबंधित कैप्सूल, 7,200 प्रतिबंधित नशीली गोली, 30 शीशी कोडीन सिरप, 14 लाख रुपये, स्विफ्ट कार व छह मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपित मेडिकल स्टोर की आड़ में इस धंधे को काफी समय से चला रहे थे। आरोपित कार से मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयों की सप्लाई करते थे इससे उन्हें अधिक मुनाफा होता था।

आरोपित नशीली दवाइयों की खेप को जंगलों में छिपा कर रखते थे। एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार रात वह रकम लेकर बाहर से आई नशीली खेप लेने गए थे। इस दौरान उन्हें शरीफपुर नहर के पास दबोच लिया और माल बरामद किया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

एसपी का कहना है कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। जिलेभर के मेडिकल स्टोरों की जांच की जाएगी। चिन्हित कर नशा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्य सप्लायर की भी तलाश की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।