Move to Jagran APP

Bijnor News: छत पर चढ़ी गाय को कड़ी मशक्कत से उतारा, ग्रामीणों की जुटी भीड़, पुलिस पहुंची

गांव उमरपुर आशा निवासी शेर सिंह के स्वजन सोमवार सुबह लगभग सात बजे किसी काम से छत पर गए जहां उन्होंने छत पर एक गाय को बैठा देखा जिससे वह भौचक्का रह गए। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी जिस पर कई ग्रामीण वहां पहुंचे।

By anuj sharmaEdited By: Shivam YadavPublished: Mon, 28 Nov 2022 10:53 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 05:12 AM (IST)
Bijnor News: छत पर चढ़ी गाय को कड़ी मशक्कत से उतारा, ग्रामीणों की जुटी भीड़, पुलिस पहुंची
दोपहर 12 बजे गाय को उतारा जा सका।

बिजनौर, जेएनएन: थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपुर आशा में सोमवार सुबह एक ग्रामीण की छत पर एक बेसहारा गाय चढ़ गई। स्वजन किसी काम से छत पर पहुंचे तो गाय को देखा, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल जीने के माध्यम से नीचे उतारा।

loksabha election banner

गांव उमरपुर आशा निवासी शेर सिंह के स्वजन सोमवार सुबह लगभग सात बजे किसी काम से छत पर गए, जहां उन्होंने छत पर एक गाय को बैठा देखा, जिससे वह भौचक्का रह गए। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी जिस पर कई ग्रामीण वहां पहुंचे और गाय को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। 

बाद में ग्रामीणों की सूचना पर हेड कांस्टेबल मोहम्मद असलम और बृजेश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद और सूझबूझ से कड़ी मशक्कत के गाय को जीने के माध्यम से नीचे उतारा। दोपहर 12 बजे गाय को उतारा जा सका। 

शेर सिंह के स्वजन के मुताबिक उनके घर के जीने पर गेट नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तड़के किसी समय गाय अंदर आकर छत पर चढ़ गई होगी। नीचे उतारने में गाय चोटिल भी हो गई, जिसका बाद में इलाज भी कराया गया। ग्रामीणों ने उसे गोशाला में छुड़वाने की बात कही है वहीं पुलिसकर्मियों ने शेर सिंह को घर के जीने में गेट लगाने की हिदायत दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.