Move to Jagran APP

विष्णुलोक पंचांग में सनातन धर्म के त्योहार की पूर्ण जानकारी

जेएनएन बिजनौर। प्रख्यात ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा द्वारा रचित विष्णुलोक पंचांग का विमोचन मंगलवा

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 10:30 PM (IST)
विष्णुलोक पंचांग में सनातन धर्म के त्योहार की पूर्ण जानकारी
विष्णुलोक पंचांग में सनातन धर्म के त्योहार की पूर्ण जानकारी

जेएनएन, बिजनौर। प्रख्यात ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा द्वारा रचित विष्णुलोक पंचांग का विमोचन मंगलवार को उपजिलाधिकारी न्यायिक परमानंद झा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी ने संयुक्त रूप से किया।

loksabha election banner

विष्णुलोक में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी परमानंद झा ने कहा कि पंचांग में सनातन धर्म के त्योहार एवं पर्वों की जानकारी दी गई है। जनसाधारण के लिए यह पंचांग अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक साबित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस पंचांग में जीवन की सफलता के लिए विविध प्रकार के महत्वपूर्ण बिदुओं पर प्रकाश डाला गया है। वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी ने कहा कि अत्यंत साधारण माने जाने वाले पेड़ पौधों एवं जीव जंतुओं के संबंध में पंडित ललित शर्मा ने महत्वपूर्ण ज्ञान दिया है। वह 36 वर्षां से पंचांग प्रकाशित कर रहे है। यह पंचांग परिवारों का अभिन्न अंग बन गया है। गौतम अंगिरा ने द्वारा नववर्ष पर लिखी गई कविता की सभी ने सराहना की। अभिलाषा शर्मा ने शंख ध्वनि एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ सोमेश्वर दत्त पंकज ने स्वातिवाचन व वेदमंत्रों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर डीसीपीएम पूनम, यूनियन बैंक मैनेजर जटाशंकर झा, व्यापारी नेता मनोज कुच्छल, भाजपा नेता नीरज शर्मा, ब्राह्मण सभा के नगराध्यक्ष डा. अशोक शर्मा,, दीक्षांत, उदित अंगिरा, सीमा शर्मा, विजय वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। अभद्रता के चलते समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जेएनएन, बिजनौर। विकास खंड कार्यालय अफजलगढ़ में एकता आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मंगलवार को एडीओ और कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि राशन डीलर के आवेदन करने गईं महिलाओं से दोनों ने अभद्रता की है और कार्यों में मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कंप्यूटर आपरेटर को हटाने की मांग की है।

मंगलवार को गांव कासमपुरगढ़ी स्थित अफजलगढ़ विकास खंड कार्यालय पर एकता आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एकत्रित हुईं। महिला रजिया खातून, फरहाना खातून, आसमा, शमा परवीन, रूख्साना, राहिल परवीन, राशिदा, सुनीता, ललिता, सरोज देवी तथा काजल कुमारी

ने आरोप लगाया कि ब्लाक क्षेत्र में आठ महिला समूह हैं। सभी राशन डीलर के कार्य के लिए आवेदन करना चाहती हैं। उनका आरोप है कि एडीओ बृजेश कुमार और कंप्यूटर आपरेटर कुलदीप अपनी मनमानी और हठधर्मिता दिखाते हैं। उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं, जब उन्होंने आवेदन लेने को कहा तो उनके साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया। आरोप है कि दोनों सभी समूह की लिस्ट निरस्त करके मात्र एक संगठन को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।

इससे पूर्व अम्बेडकर समूह की महिलाओं ने भी एडीओ तथा आपरेटर पर आरोप लगाया था। महिलाओं ने दोनेां के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.