विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी रहे नाकाम, बिजनौर में लापता पति-पत्नी की गंगा किनारे मिली लाशें

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:24 AM (IST)

बिजनौर में लापता हुए दंपती की तलाश में पुलिस और वन विभाग ने ड्रोन व डॉग स्क्वॉड का इस्तेमाल किया, ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बिजनौर में लापता दंपती की तलाश में चला अभियान।

  2. ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद भी रही नाकाम।

  3. गंगा किनारे मिले पति-पत्नी के शव, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। दंपती के लापता होने के बाद शुरू में गुलदार के हमले का शोर मचा। इस पर उनकी तलाश में अभियान चलाया गया। पुलिस व वन विभाग की टीम ने ड्रोन उड़ाकर दंपती की तलाश कराई, डाग स्क्वायड की भी मदद ली गई लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस स्थान पर दंपती गए थे, वहां से शव काफी दूर मिला।

जब ग्रामीणों ने गंगा में डूबने की आशंका पर किनारे पर तलाश शुरू की तब पहले महिला और बाद में पति का शव बरामद हुआ। मृतक देशराज के पास गंगा के किनारे जलालपुर घाट के पास दस बीघा जमीन है। दोपहर के समय वह पत्नी के साथ जंगल गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। तलाश शुरू हुई तो सबसे पहले ध्यान गुलदार के हमला करने पर गया।

वन विभाग की टीम और पुलिस जंगल में पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया रात में भी थर्मल ड्रोन उडाकर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया। टीम ग्रामीणों के साथ पड़ोसी गांव बबनपुरा और गुडियापुर के जंगल तक पहुंची। इसके अलावा गंगा में डूबने की आशंका के चलते एक टीम ने किनारे पर तलाशी शुरू की जहां महिला का शव मिला।

स्वजन ने बताया कि जब वह पेड़ पर लटके युवक के पास पहुंचे तो पैरों पर चोट के निशान थे। इसके अलावा खेत के पास खून भी पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि जिन स्थानों पर दंपती के शव मिले है, वहां वह कभी कार्य करने या लकड़ी आदि लेने के लिए नहीं जाते थे। पुलिस का कहना है कि तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में स्कूल से निकलते ही टीचर की गोली मारकर हत्या, आरोपित ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर