विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालन नदी पर पुल निर्माण से बिजनौर के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, आवागमन होगा सुगम

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:01 PM (IST)

मालन नदी पर रावली और ब्रह्मपुरी के बीच 19.20 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण शुरू हो गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मालन नदी पर 19.20 करोड़ रुपये का पुल निर्माण शुरू।

  2. बरसात में बिजनौर से दर्जनों गांवों का संपर्क आसान होगा।

  3. सांसद और विधायक ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। रावली और ब्रह्मपुरी के बीच मालन नदी पर 19.20 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण शुरू होगा। इस पुल के निर्माण होने के बाद रावली, शहजादपुर समेत कई दर्जन से अधिक गांव के हजारों लोगों की बरसात के मौसम में बिजनौर की आवाजाही आसान होगी। उधर सांसद चंदन चौहान, विधायक सदर सुचि चौधरी और वरिष्ठ भाजपा ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।

बरसात के मौसम में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से रावली, ब्रह्मपुरी, शहजादपुर, गीदड़पुरा, डैबलगढ़, राजारामपुर समेत करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क बिजनौर शहर से टूट जाता है। कई बार इन गांवों के लोग नाव के माध्यम से आवाजाही करते है।

हालांकि, नदी पर रपटा बना हुआ है, किंतु रपटे पर तेजगति से मालन नदी की पानी बहता है। क्षेत्र के ग्रामीण कई बार रावली और ब्रह्मपुरी के बीच पुल निर्माण की मांग करते आ रहे थे। सरकार ने रावली ब्रह्मपुरी मार्ग 19 लाख 22 हजार और 28 हजार रुपये की लागत से पुल के निर्माण काे मंजूरी दे दी।

आवाजाही के आसान बनेगी राह

पुल की लंबाई 120.680 मीटर और चौड़ाई फुटपाथ सहित 11.500 मीटर होगी। पुल निर्माण की अवधि दिसंबर 2028 निर्धारित की गई है। इस पुल के निर्माण के बाद इन गांव के हजारों ग्रामीणों की बरसात के मौसम में बिजनौर की आवाजाही के लिए राह आसान होगी।

उधर, सोमवार को रावली में मालन नदी के निकट पुल निर्माण के लिए रपटे के स्थान पर पुल निर्माण के लिए बिजनौर सांसद चंदन चौहान, विधायक सदर सुचि चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने भूमि पूजन किया।

इस मौके पर भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा कि इस पुल के निर्माण से बरसात के मौसम में इन गांव के ग्रामीणों को बिजनौर की आवाजाही की राह आसान होगी। वहीं क्षेत्र के विकास और आधारभूत सुविधाएं बढ़ेगी। इस मौके पर सेतु निगम के सहायक अभियंता ओमप्रकाश समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में पहासू-दानपुर मार्ग का 23.83 करोड़ से होगा कायाकल्प, आवागमन होगा सुगम

यह भी पढ़ें- गोंडा में 2.88 करोड़ की लागत से बनेंगे चार नए पुल, 2 लाख लोगों का आवागमन होगा सुगम