विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में गुलदार की चहलकदमी से दहशत में लोग, बछिया और बछड़े को बनाया शिकार

Published: Sun, 23 Aug 2026 09:31 AM (IST)

बिजनौर के बसंतपुर गांव में गुलदार का आतंक बढ़ गया है, जिसने घेर से बछिया और दिन में छुट्टा बछड़े ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बसंतपुर गांव में गुलदार ने बछिया को मारा।

  2. दिन में छुट्टा बछड़े को भी बनाया निवाला।

  3. ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की।

संवाद सहयोगी, बिजनौर। क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बसंतपुर गांव में गुलदार ने घेर में बंधी बछिया को उठा लिया और उसे खेत में ले जाकर निवाला बना दिया। वहीं, दिन में ही छुट्टा बछड़े को खा गया। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गुलदार देखा जा रहा है।

गांव के बाहरी छोर पर हेम सिंह को घेर है। घेर का हिस्सा खुला हुआ है। शुक्रवार रात के समय गुलदार घेर में घुस आया और बछिया को उठाकर ले गया। अन्य पशुओं की आवाज सुनकर हेम सिंह वहां पहुंचे तो बछिया गायब थी। सुबह के समय उसका खाया हुआ शव पास के ही खेत में मिला। वहीं, शनिवार दोपहर गुलदार गांव के पास स्थित क्रशर पर पहुंच गया, वहां से छुट्टा बछड़े को उठाकर ले गया और उसे निवाला बना दिया।

जबकि, तीन दिन पूर्व गुलदार ने सूरज सिंह के घेर से बछिया को उठा लिया था। लगातार गुलदार द्वारा घरों में पहुंचकर पशुओं को मारने के सिलसिलेे से ग्रामीणाें के होश उड़े हुए हैं। पशुओं की सुरक्षा को लेकर वह रात रात भर जागने काे मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में गुलदार ने एक और बच्चे को मार डाला, आंगन में सो रहे दो साल के मासूम को उठा ले गया