विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर सुहागिनों की कलाइयों में खनकेंगी 'मंगलम चूड़ियां', नए-नए डिजाइन की खूब हो रही डिमांड

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:06 AM (IST)

करवाचौथ के लिए बिजनौर के बाजार में चूड़ियों की धूम मची है। महिलाएं पारंपरिक और नए डिजाइन की चूड़ियों, खासकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. करवाचौथ के लिए बिजनौर में चूड़ियों की बढ़ी मांग।

  2. मंगलम, वन बाई वन जैसी नई चूड़ियां आकर्षित कर रही हैं।

  3. महिलाएं साड़ियों से मैचिंग चूड़ी सेट बनवा रही हैं।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। करवाचौथ पर सजने-संवरने की तैयारियों के बीच इस बार चूड़ियों की खनक बाजार में खास रंग बिखेर रही है।

परंपरागत लाल, हरी और सुनहरी चूड़ियों के साथ मंगलम, करवा चौथ का चांद, रामेश्वरम, काकटेल टू, खुशबु, झूठी मोहब्बत, वन बाई वन और बीएम डबल्यू चूड़ियों की मांग है। करवा चौथ नजदीक आते ही दुकानों पर महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है।

सदर बाजार में घंटाघर समेत कई स्थानों पर चूड़ियों की दुकानें सजी हैं। यहां पारंपरिक डिजाइनों के साथ नए और अनूठे विकल्प भी उपलब्ध हैं।

मंगलम चूड़ियों की बारीक बनावट और खूबसूरत सजावट महिलाओं को आकर्षित कर रही है। रंग-बिरंगे मोती, सुनहरी नक्काशी और लटकते घुंघरुओं वाले डिजाइन शाही अंदाज देते हैं।

वन बाई वन जेल चूड़ियों की चमक और उनका ट्रेंडी अंदाज भी महिलाओं को पसंद आ रहा है। बाजार में महिलाएं साड़ियों, लहंगों और अन्य पारंपरिक परिधानों से मेल खाते चूड़ी सेट तैयार करवा रही हैं।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर भद्रा काल से सुहागिन महिलाओं की बढ़ी चिंता, ज्योतिषी ने बताया सरगी मुहूर्त और चांद की टाइमिंग