60 लाख वर्ग फिट में लगेगा कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला, बिजनौर के विदुरकुटी घाट पर भूमि चिन्हित
Bijnor News: बिजनौर जिला पंचायत ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के लिए विदुर कुटी घाट पर 60 लाख वर्ग ...और पढ़ें

जिला पंचायत प्रशासक ने किया मेले की तैयारियों का निरीक्षण।
HighLights
मेले की सड़क के दोनों ओर छोड़ा जाएगा 10-10 फिट का फुटपाथ।
जिला पंचायत प्रशासक ने किया मेले की तैयारियों का निरीक्षण।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। जिला पंचायत ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के लिए विदुरकुटी घाट पर 60 लाख वर्ग फिट भूमि चिन्हित की है। मेले में आवाजाही के लिए विदुरकुटी मंदिर से गंगा घाट तक आवाजाही के लिए एक अस्थाई मुख्य रास्ता और वीआईपी सड़क बनाई जा रही है।
वीआईपी सड़क पर कीचड़ पर पूला और मिट्टी गिराए जाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं मेला स्थल काे समतल किया जा रहा है। मेलास्थल के भीतर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई जा रही अस्थाई सड़कों के दोनों ओर 10-10 वर्ग फिट फुटपाथ बनाया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का मुख्य स्नान 24 नवंबर को हाेगा। देव उठनी एकादशी से मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत की ओर से मेला स्थल पर एक अस्थाई मुख्य रास्ता और वीआईपी सड़क बनाई जा रही है।
वीआईपी सड़क पर कीचड़ पर पूला और मिट्टी गिराए जाने का काम तेजी से चल रहा है। जिपं के अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि इस बार 6्र0 लाख वर्गफिट भूमि मेले के लिए चिन्हित की गई है। मेले के भीतर मुख्य सड़क के दोनों ओर 10-10 फीट चौड़ी पटरी बनाई जाएगी। इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 60 गुणा 30 वर्ग फिट का मंच बनाया जाएगा।
इस बार श्रद्धालुओं के ठहराव समेत बुनियादी सुविधा पिछले साल के मुताबिक अधिक रहेगी। उधर जिला पंचायत प्रशासक साकेंद्र प्रताप सिंह ने मेले कीतैयारियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं को आवाजाही के लिए इन दोनों सड़कों की चौड़ाई और मेले के भीतर बनाई अस्थाई सड़क के किनारे लगी दुकानों से खरीदारी के लिए 10-10 फिट फुटपाथ बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
इस दाैरान उनके साथ ब्लाक प्रमुख श्री विनोद राठी, शशांक राजपूत, ओमवीर राणा, अवर अभियंता सुशील कुमार, अवर अभियंता सुभाष चंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।