विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्वे का काम अभी आधा-अधूरा...नया गृह एवं जलकर अभी नहीं, बिजनौर में 2022 की दरें ही लागू

By Rajnarayan Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 12 Nov 2026 05:30 AM (IST)

बिजनौर में नया गृह एवं जलकर अभी लागू नहीं हुआ है क्योंकि पांच वार्डों में सर्वे का काम अधूरा है। ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पांच वार्डो में पूरा नहीं हुआ सर्वे , अभी नया गृह एवं जलकर लागू करने में लगेगा वक्त

  2. वर्ष-2022 में लागू टैक्स के आधार पर वसूला जा रहा है पुराने शहर में गृह एवं जलकर

जागरण संवाददाता, बिजनौर। शहर में अभी तक नया गृह और जलकर लागू नहीं हुआ है। कारण शहर के पांच वार्डों में अभी तक सर्वे का काम पूरा नहीं हुआ है। वर्तमान में 2022 में टैक्स की दरों के अनुसार गृह और जलकर की वसूली की जा रही है।

पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में वर्ष 2025 में नया गृह और जलकर लागू किए जाने का निर्णय लिया गया था। प्रारंभिक स्तर पर पालिका के कर अनुभाग में कार्यरत अधिकारियों के नेतृत्व में आवासीय, व्यवसायिक और औद्योगिक परिसंपत्तियों के सर्वे का काम शुरू किया, किंतु बाद में टैक्स की दरें निर्धारित करने के लिए जीपीएस सर्वे कराए जाने का निर्णय लिया गया। जीपीएस सर्वे के लिए लखनऊ की शिवाय कंपनी से अनुबंध और कंपनी के कर्मचारियों ने सर्वे शुरू किया।

पालिका के सूत्रों का कहना है कि अभी तक शहर के 32 वार्डों में 27 में सर्वे का काम पूरा हो चुका है और पांच वार्डों में सर्वे का काम चल रहा है। इस कारण शहर के सभी पुराने 25 वार्डो से 2022 में तय टैक्स के मुताबिक वसूली की जा रही है, लिए नए सात वार्डों में अभी तक पूरी तरह से टैक्स की वसूली पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है।

2020 में हुई थी पालिका की सीमावृद्धि
2020 से पहले बिजनौर शहर में 25 वार्ड थे। इसके बाद शासन ने शहर की सीमा में वृद्धि की, तो रामपुर बकली, बश्खीवाला, शहबाजपुर खाना, तीवड़ी, घेर रामबाग, आवास-विकास कालोनी, भरत विहार, महादेवपुरम समेत दो दर्जन से अधिक कालोनी शामिल हो गई। सीमावृद्धि के बाद शामिल हुए क्षेत्र के सात नए वार्ड बनाए गए। वर्तमान में शहर में 32 वार्ड है।

पांच वार्डों में सर्वे का अभी पूरा नहीं हुआ

पांच वार्डों में सर्वे का अभी पूरा नहीं हुआ है। सर्वे पूरा होने के बाद सभी 32 वार्डों में शामिल परिसंपत्तियों के मालिकों को नोटिस जारी कर प्रस्तावित गृह एवं जलकर पर जवाब मांगा जाएगा।
-नरेन्द्र सिंह, कर अधीक्षक पालिका परिषद बिजनौर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।