विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आइये! पतित पावनी गंगा में आराम से डुबकी लगाइये...बिजनौर में बह रहा 17 हजार क्यूसेक पानी

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 11 Nov 2026 06:40 PM (IST)

बिजनौर में पतित पावनी गंगा में 17 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है, जिससे कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में ...और पढ़ें

बिजनौर में गंज क्षेत्र में गंगा की धारा में बहता पानी। जागरण।

बिजनौर में गंज क्षेत्र में गंगा की धारा में बहता पानी। जागरण।

HighLights

  1. गंगा में 17 हजार क्यूसेक पानी, श्रद्धालुओं को पर्याप्त जल।

  2. कार्तिक पूर्णिमा मेले में पानी की कमी नहीं होगी।

  3. बिजनौर के गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। पतित पावनी गंगा में इस समय पानी की कोई कमी नहीं है। लगभग 17 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं के लिए पानी की कोई कमी नहीं होगी। श्रद्धालु आराम से गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगा सकेंगे।

कार्तिक पूर्णिमा पर जिले गंगा घाट पर लगने वाला गंगा स्नान का मेला जिले की संस्कृति से जुड़ा है। इस अवसर पर नांगसोती, बालावाली, गंगा बैराज, गंज और नारनौर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हैं। गंज में विदुरकुटी के पास तो बड़ा मेला आयोजित होता है। इसमें तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। श्रद्धालु कई दिन पहले आकर यहां डेरे जमा लेते हैं और गंगा की रेत में ही समय बीताते हैं। बच्चों के मुंडन संस्कार भी गंगा किनारे ही कराने की परंपरा है। दो वर्ष पहले कार्तिक पूर्णिमा के समय गंगा में बहुत कम पानी था।

धारा में इतना कम पानी था कि युवा पैदल चलकर ही गंगा को पार कर रहे थे। घुटनों तक ही पानी होने से श्रद्धालुओं को भी बहुत निराशा हुई थी लेकिन इस बार गंगा स्नान मेले के लिए पानी की कोई कमी नहीं है। गंगा में इस समय लगभग 17 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। गंज में गंगा घाट के पास तक पानी की धारा चल रही है। मेला आयोजन स्थल भी बड़े क्षेत्रफल में लगाया जा रहा है। इतने पानी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी गंगा किनारे चौकसी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं। इस बार मानसून सीजन और बाद में भी काफी बरसात हुई है। इस वजह से बाद तक गंगा में पानी की कोई कमी नहीं आ रही है।

आने वाले पानी की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही
गंगा में लगभग 17 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले के लिए इतना पानी बहुत होता है। ऊपर से आने वाले पानी की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
कर्णपाल सिंह, अधिशासी अभियंता- सिंचाई विभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।