विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घरवालों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी को साथ ले गया युवक, 3 दोस्तों के साथ मिल किया सामूहिक दुष्कर्म

Published: Sat, 11 Apr 2026 03:53 PM (IST)

बिजनौर में एक युवक ने किशोरी के परिवार को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और उसे अगवा कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बिजनौर। एक युवक किशोरी के जरिए उसके स्वजन को खाने में नशीला पदार्थ देकर किशोरी को अपने साथ ले गया। तीन दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के स्वजन की बेहोशी का फायदा उठा कर उसके घर से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पूरनपुर नगला निवासी टीटू पाल का क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय की किशोरी के घर आना जाना था। आरोप है कि दो दिन पूर्व टीटू पाल ने किशोरी को बहला फुसलाकर उसके स्वजन को खाने में नशीला पदार्थ दिलवा दिया। स्वजन के बेहोश हो जाने पर टीटू किशोरी को गांव से बाहर बने एक मंडप में ले गया। वहां पहले से ही उसके तीन दोस्त मौजूद थे।

क्या है आरोप?

आरोप है कि चारों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक के दोस्तों ने किशोरी के घर के पहुंचकर उसके स्वजन की बेहोशी का लाभ उठाते हुए संदूक में रखी नकदी एवं आभूषण चोरी कर लिए तथा किशोरी घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

शुक्रवार की देर रात थाने पहुंची किशोरी की मां द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने पूरनपुर नंगला निवासी टीटू पाल एवं उसके दोस्तों विशेष, परिलक्षित एवं रितेश के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया । पुलिस ने तीन आरोपितों टीटू पाल, विशेष एवं परिलक्षित को गिरफ्तार कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।