विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gorakhpur-Shamli Expressway: किसानों ने मुआवजा बढ़ाने व अधिग्रहित होने वाली भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने को बुलंद की आवाज

By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 27 Aug 2026 04:33 PM (IST)

बिजनौर के बुढ़नपुर ब्लॉक में किसानों ने गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे को लेकर बैठक की। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याओं पर चर्चा और मुआवजा दर बढ़ाने की मांग की।

बिजनौर के गांव बगवाड़ा में संघर्ष समिति की बैठक में मौजूद किसान।

बिजनौर के गांव बगवाड़ा में संघर्ष समिति की बैठक में मौजूद किसान। 

HighLights

  1. एक्सप्रेसवे को लेकर किसान संघर्ष समिति की बैठक।

  2. किसान रणनीति बनाकर आगे की करेंगे कार्रवाई

संवाद सूत्र, स्योहारा (बिजनौर)। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे को लेकर ब्लाक बुढ़नपुर क्षेत्र के किसानों ने गांव बगवाड़ा स्थित मंदिर में संघर्ष समिति की बैठक की। इसमें भगवानपुर रैनी, निचलपुर, मंझोली, सुल्तानपुर, बगवाड़ा, गैड़ाजुड़ आदि गांवों के किसानों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता शेषपाल सिंह विश्नोई व संचालन प्रेम सिंह चौहान ने किया। किसानों ने गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड कॉरिडोर) निर्माण से खेतों तक आवागमन, सिंचाई और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। किसानों ने कहा कि खेतों पर जाने के लिए पर्याप्त अंडरपास बनाए जाएं और सर्विस रोड की व्यवस्था की जाए। साथ ही सिंचाई की समस्या के समाधान के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई गई।

किसानों ने मुआवजा बढ़ाने के साथ ही अधिग्रहित होने वाली जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने की भी मांग की। सभा में कहा गया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष समिति प्रयासरत है और समिति के दिशा निर्देश के अनुसार किसान रणनीति बनाकर आगे की कार्रवाई करेंगे। गन्ना समिति के चेयरमैन सुशील कुमार बंटी, देवराज सिंह चौहान, अनिल विश्नोई, सौरभ विश्नोई, राजपाल सिंह, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : बिजनौर में भूमि चिह्निकरण शुरू, 750 किमी लंबा मार्ग बदलेगा यूपी की तस्वीर

मांगों को लेकर भाकियू का धरना

जलीलपुर: गांवों में नियमित सफाई समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहा भाकियू का धरना जारी रहा। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक धरना जारी रहेगा। आरोप लगाया कि क्षेत्र में गंदगी फैली है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। मंगलवार को भाकियू टिकैत संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लाक परिसर में धरना शुरू किया था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए भूमि की नापजोख करने गांवों में पहुंची NHAI व राजस्व विभाग की टीम

किसानों ने कहा की गांव के मुख्य मार्गों जलीलपुर-छाछरी मोड़ पर गंदगी की ढेर लगे हैं। बरसात के मौसम में नालियों की सफाई न होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। जिससे बीमारी पैदा होने का खतरा हो गया। ब्लाक बाजार में बंदरों के आतंक से व्यापारी व ग्रामीण परेशान हैं।

ग्राम बेगमपुर में नालियों में गंदगी भरी है। ग्राम बमनोला में स्थित गोशाला में गायों देखरेख सही तरीके से नहीं हो रही है। जिस पर विशेष ध्यान दिया जाए। धरने की अध्यक्षता हरीश राज सिंह व रोहताश सिंह ने संचालन किया। धरने में शमशेर सिंह, जसवंत सिंह, नामधारी, याकूब अहमद, जितेंद्र सिंह, गुरप्रीत व कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।