विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुद को सिपाही बताकर शादीशुदा युवक ने रचाई दूसरी शादी; युवती का कराया गर्भपात, अब दे रहा मारने की धमकी

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 01 Nov 2026 12:43 PM (IST)

बिजनौर में एक शादीशुदा युवक ने खुद को सिपाही बताकर युवती से शादी की और उसका गर्भपात कराया। अब वह ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. शादीशुदा युवक ने खुद को सिपाही बताया, दूसरी शादी की।

  2. आरोपित ने युवती का गर्भपात कराया, मारने की धमकी।

  3. मुख्य आरोपित व परिवार पर बिजनौर में मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। पहले से ही शादीशुदा युवक ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बताकर पहले तो युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी रचा ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पहले से ही शादी की जानकारी होने पर पीड़िता ने विरोध किया को उसे जान से मारने व अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपित, उसके भाई और मां निवासीगण मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती फिलहाल शहर की एक कालोनी में रह रही है। उसका आरोप है कि जिला बागपत के थाना बडौली के गांव शाहपुर निवासी प्रदीप बुद्धा हास्पिटल के पास रहता था। वह खुद को सिपाही बताता था। अविवाहित बताकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया व 18 नवंबर, 2024 को धोखे से उसके साथ विवाह कर लिया। शादी के कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई।

आरोप है कि पिछले साल दिसंबर माह में आरोपित ने उसका गर्भपात करा दिया। एक साल पहले पता चला कि प्रदीप पहले से ही शादीशुदा है। वह सिपाही भी नहीं है। उसके एक बेटा भी है। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो प्रदीप के स्वजन भी धमकी देने लगे। आरोपित प्रदीप उससे अन्य लोगों से संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा व उससे दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया। इस हरकत से आहत होकर 20 जनवरी को पीड़िता ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। उसका लंबा इलाज किया।

आरोप है कि आरोपित व उसके स्वजन अब भी धमकी दे रहे हैं। आरोपित उसकी अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दे रहा है। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपित प्रदीप, उसका भाई रिदम और उसकी मां ओमवीरी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।