विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bijnor Crime News: बिजनौर में श्मशान घाट के विवाद में साधु की हत्या, आरोपित से की जा रही पूछताछ

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
Published: Sat, 22 Oct 2022 11:21 AM (IST)

Murder of Sadhu बिजनौर में श्‍मशान घाट के विवाद में एक साधु से दूसरे साधु की धारदार हथियार से हत्‍या ...और पढ़ें

Bijnor Crime News बिजनौर में एक साधु की दूसरे साधु ने हत्‍या कर दी।
Bijnor Crime News बिजनौर में एक साधु की दूसरे साधु ने हत्‍या कर दी।

बिजनौर, जागरण संवाददाता। Bijnor Crime News बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र में श्मशान के विवाद में साधु की हत्या कर दी गई। साथी साधु ने धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया। हत्‍या की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। जांच की जा रही है।

तीन महीने पहले आया था साधू

नहटौर कस्बे से सटा श्मशान घाट है। इसमें ही कमरे बने हुए हैं। करीब तीन माह से 70 वर्षीय भोलेनाथ पुत्र लल्लू सिंह निवासी निवासी गांव व थाना नांगल सोती भी यहां रहने लगा था।

दूसरे साधू से था विवाद

भोलेनाथ का श्मशान घाट को लेकर दूसरे साधु से विवाद शुरू हो गया था। शुक्रवार की रात को साधु भोलेनाथ की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस में हलचल मच गई। सूचना पर एएसपी पूर्वी सीओ, सीओ समेत पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपित से पूछताछ कर रही पुलिस

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ पंकज तोमर ने बताया कि भोलेनाथ करीब तीन माह से श्मशान में बने कमरे में रहता था, जबकि आरोपित साधु तीन साल से रह रहा था। श्मशान पर अधिकार को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

महिला की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

स्योहारा : एक महिला की वीडियो बनाकर एक युवक ने उसे ब्लैकमेल किया और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि युवक ने उससे दस तोले सोने के जेवर और दो लाख रुपये भी ले लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर निवासी मोहम्मद शमीम का उसके घर आना-जाना था।

दो लाख रुपये और जेवर ठगे

महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले युवक ने उसकी एक वीडियो बना ली, जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ भी करता था। आरोप है कि युवक ने महिला से उसके दस तोले सोने के जेवर और दो लाख रुपये भी ठग लिए। जब उसने वापस मांगे तो आरोपित ने उसे और परिवार के सदस्य को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मोहम्मद शमीम पुत्र मोहम्म्द यामीन निवासी शरीफ नगर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।