विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में सत्संग के बहाने मतांतरण का आरोप, दो लाख रुपये का दिलाने का भी दिया आश्वासन

Published: Tue, 19 May 2026 12:35 AM (IST)

बिजनौर के माघपुर उदयचंद गांव में सत्संग की आड़ में मतांतरण कराने का आरोप लगा है। पीड़िता खुर्शीदा ने पुलिस ...और पढ़ें

सत्संग के बहाने मतांतरण के प्रयास का आरोप।

सत्संग के बहाने मतांतरण के प्रयास का आरोप।

HighLights

  1. सत्संग के नाम पर मतांतरण का आरोप लगा।

  2. पीड़िता को दो लाख रुपये का प्रलोभन दिया गया।

  3. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाद सूत्र, स्योहारा। गांव माघपुर उदयचंद में सत्संग के नाम पर मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

गांव माघपुर निवासी खुर्शीदा पत्नी इरशाद अहमद ने आरोप लगाया कि सोमवार को चार महिलाएं उनके घर पहुंचीं और मिशनरी के सत्संग के नाम पर उन्हें मतांतरण के लिए प्रेरित करने लगीं।

पीड़िता के अनुसार महिलाएं पहले घर में बैठकर धार्मिक प्रवचन और सत्संग करती रहीं। इसके बाद उन पर मतांतरण का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि महिलाओं ने मतांतरण करने पर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए और लगभग दो लाख रुपये दिलाने का आश्वासन भी दिया।

महिला का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें लगातार समझाने और मनाने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होने पर गांव में चर्चा का विषय बन गया।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।