विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवंश सुरक्षा के लिए श्री कृष्णायन पुलिस चौकी का उद्घाटन

By JagranEdited By:
Published: Sun, 27 Dec 2020 08:58 PM (IST)

जेएनएन बिजनौर थाना के अंतर्गत उत्तराखंड सीमा पर गांव सबलगढ़ में श्री कृष्णायन गौशाला परिस

गोवंश सुरक्षा के लिए श्री कृष्णायन पुलिस चौकी का उद्घाटन
गोवंश सुरक्षा के लिए श्री कृष्णायन पुलिस चौकी का उद्घाटन

जेएनएन, बिजनौर : थाना के अंतर्गत उत्तराखंड सीमा पर गांव सबलगढ़ में श्री कृष्णायन गौशाला परिसर में नई पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। एसपी ने रविवार को पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। चौकी निर्माण से गोरक्षा, तस्करी के साथ क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा मिलेगी।

श्री कृष्णयन गौशाला के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज, संरक्षक स्वामी आत्मानंद जी महाराज की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्धाटन किया। यह पुलिस चौकी श्री कृष्णयन गौशाला परिसर में बनाई गई है। एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता एक-दूसरे के पूरक हैं, पुलिस चौकी का निर्माण होने से इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में यह पुलिस चौकी अमूल्य योगदान देगी। वन क्षेत्र उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस चौकी बनाए जाने से इसका महत्व और बढ़ जाता है। सीमा पर चौकी होने से चार हजार गोवंश की सुरक्षा के साथ-साथ वन क्षेत्र में होने वाले अपराध पर भी लगाम लगेगी। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण पुलिस को पहुंचने में काफी समय लगता था। यहां चौकी स्थापित होने से पुलिस पूरे क्षेत्र पर नजर रख पाएगी। मनोज कुमार को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इस अवसर पर एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार, थानाध्यक्ष मंडावली हिमांशु चौहान, मास्टर रमेश सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष कामेंद्र तोमर, रोहताश चौधरी, ईशम सिंह, ग्राम प्रधान सबलगढ़ घसीटा सिंह पाल, अरविद विश्वकर्मा, मोहम्मद जाहिद हुसैन, रविद्र सिंह, शहाबुद्दीन अब्दुल हई, सचिन कुमार, सुनील कुमार, सुनील त्यागी, डा. चरण सिंह, रविद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

सबलगढ़ से ही शुरू होनी थी गंगा यात्रा

गांव सबलगढ़ का काफी महत्व है। गंगा किनारे बसा गांव सबलगढ़ से दो साल पूर्व गंगा यात्रा शुरू होनी थी। मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ करते। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी थी। तभी मौसम खराब होने के चलते कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया था। गोशाला के संस्थापक ईश्वरदास ने बताया कि उनकी गोशाला में चार हजार गोवंश है। चौकी खुलने से सुरक्षा का भाव पैदा होगा। इसकी काफी समय से आवश्यकता थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।