बिजनौर में गंजा बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी के समय पुलिस से बचने के लिए लगा लेता था बालों वाली विग
बिजनौर पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर सुहेल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। वह चोरी के दौरान पुलिस को गुमराह करने के लिए बालों का विग पहनता था।

पुलिस ने में चोरी का आरोपित के बारे में जानकारी देते एसपी
HighLights
पुलिस ने बिजनौर में शातिर बाइक चोर को दबोचा।
चोर सुहेल उर्फ सोनू गंजा होकर विग पहनता था।
चोरी की एक यामाहा बाइक व एक जली बाइक बरामद।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित सिर से गंजा है, लेकिन बाइक चोरी करते समय सिर पर बालों का विग लगा लेता था।
बाइक चोरी करने के बाद फिर से गंजा हो जाता था। ऐसा पुलिस को गुमराह करने के लिए करता था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बाइक व एक जली बाइक बरामद की है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अफजलगढ़ पुलिस ने कस्बे के डूडा कालोनी निवासी सुहेल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। वह शातिर चोर है और अफजलगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस समय अमरोहा के गांव हरियाणा में रह रहा है। उस पर 11 आपराधिक केस दर्ज हैं।
उसके पास से एक यामाहा-एमटी-15 बाइक और दूसरी जली बाइक बरामद हुई है। आरोपित ने पुलिस से बचने के लिए जल्दबाजी में एक बाइक को जला दिया था।
आरोपित बाइक चोरी करते हुए शातिराना अंदाज में काम करता था। वह सिर से गंजा है। गंजा होने से पहचान जल्द होती है। वह चोरी करते समय बालों की विग पहन लेता है।
बाइक चोरी करने के बाद बालों की विग हटा देता था। पुलिस गंजा समझकर उस पर शक नहीं करती थी। हालांकि, चर्चा है कि अफजलगढ़ थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
