Move to Jagran APP

युवा रचनाकार को साहित्य सम्मान

इस अवसर पर आशा वाजपई हरि सिंह बिष्ट लाल बहादुर शास्त्री नबी अहमद मंसूरी सत्यपाल सिंह गीता सिंह संजय सारथी आदि ने काव्यात्मक प्रस्तुति दी। इन रचनाकारों की इस उपलब्धि पर विभिन्न साहित्यकारों ने इन्हें बधाई दी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 11:03 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 06:27 AM (IST)
युवा रचनाकार को साहित्य सम्मान
युवा रचनाकार को साहित्य सम्मान

धामपुर : नगर के दो युवा रचनाकारों को उत्तराखंड के पंतनगर में आकाशवाणी केंद्र पर विश्व पुस्तक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है। नगर के साहित्यकारों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

loksabha election banner

डॉ अनिल शर्मा अनिल और रचना शास्त्री को मंगलवार शाम पंतनगर जनवाणी, आकाशवाणी केंद्र पर एक साहित्यिक आयोजन के बाद उत्तराखंड की साहित्यिक संस्थाओं ने साहित्य सम्मान देकर सम्मानित किया। विश्व पुस्तक दिवस पर पंतनगर जनवाणी सामुदायिक रेडियो पर एक काव्य गोष्ठी की रिकार्डिंग के उपरांत गदरपुर की साहित्यिक संस्था Xह्नह्वश्रह्ल;संवादXह्नह्वश्रह्ल; के संयोजक व संस्थापक सुबोध कुमार शर्मा ने Xह्नह्वश्रह्ल;काव्य गरिमाXह्नह्वश्रह्ल; सम्मान और किच्छा की साहित्यिक संस्था Xह्नह्वश्रह्ल;गुंजनXह्नह्वश्रह्ल; के अध्यक्ष डॉ नवी अहमद मंसूरी ने Xह्नह्वश्रह्ल;गुंजन श्रीXह्नह्वश्रह्ल; सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर आशा वाजपई, हरि सिंह बिष्ट, लाल बहादुर शास्त्री, नबी अहमद मंसूरी, सत्यपाल सिंह, गीता सिंह, संजय सारथी आदि ने काव्यात्मक प्रस्तुति दी। इन रचनाकारों की इस उपलब्धि पर विभिन्न साहित्यकारों ने इन्हें बधाई दी है।

---राहुल श्याम---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.