Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमोलक कीर्तन से संगत को किया निहाल

गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में तीन दिवसीय संगरांद पर्व प्रारंभ हो गया है। इस दौरान गुरु महाराज के वजीर ने गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 15 Jul 2021 10:41 PM (IST)
Hero Image
अमोलक कीर्तन से संगत को किया निहाल

बिजनौर, जेएनएन। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में तीन दिवसीय संगरांद पर्व प्रारंभ हो गया है। इस दौरान गुरु महाराज के वजीर ने गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

पंजाबी कालोनी में स्थित गुरुद्वारे में आयोजित संगरांद पर्व का शुभारंभ गुरु घर के सेवकों सरदार कुलदीप सिंह मोगा एवं सरदार सुरेंद्र सिंह मोगा के परिवार की ओर से प्रारंभ कराए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के तीन दिवसीय अखंड पाठ से किया गया। इस मौके पर गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन की विभिन्न प्रस्तुतियों से संगत को निहाल किया। उन्होंने बताया कि संगरांद पर्व एक ऐसा पर्व है जो न केवल ऐतिहासिक ही कहलाता है, बल्कि गुरमुख परिवारों के लिए विभिन्न प्रकार की उपलब्धियां दिलाने वाला भी है। बताया कि इस पर्व के दिन से ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर द्वारा जारी नानक शाही कैलेंडर के मुताबिक नए महीने का शुभारंभ भी होता है। इस दिन गुरमुख परिवार बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गुरुघर में हाजिरी भरना, अपना नैतिक दायित्व भी समझते हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार रविद्र सिंह सिडाना, एसपी सलूजा, सतपाल सिंह चावला, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, मोतीलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। जैविक खाद बनेगी आय का जरिया

हीमपुरदीपा: गांव छाछरी टीप के जंगल में गो संरक्षण केंद्र में प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें गौ संरक्षण केंद्र में एकत्र गोबर से केंचुए की जैविक खाद बनाने और सस्ते दाम पर किसानों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महेश कुमार की मौजूदगी में गो संरक्षण केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें गो संरक्षण केंद्र को और विकसित करने के उद्देश्य से गोवंश के एकत्र गोबर से जैविक खाद तैयार करने व सस्ते मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराने, गो संरक्षण केंद्र की बाउंड्री वाल निर्माण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने, रास्ते का सु²ढ़ीकरण, प्रतिमाह बैठक आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सभी ने गो संरक्षण केंद्र के पार्क में अनेक प्रजातियों के पौधे रोपित किए। बैठक में प्रबंध समिति अध्यक्ष बलवीर सिंह, रवि ढाका एड., बबलू प्रधान, भीम सिंह प्रधान, कौशल अग्रवाल, खंड कार्यवाह विदित कुमार आदि ने भाग लिया।