विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1.80 लाख तस्वीरों से सामने आएगा अमानगढ़ का सच, पहली बार ट्रैप कैमरों से होगी गुलदारों की गिनती; AMU की टीम कर रही सर्वे

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 06 Nov 2026 05:10 AM (IST)

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में पहली बार गुलदारों की गणना ट्रैप कैमरों से की जा रही है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की टीम कर रही है सर्वे

  2. शरीर पर फूल जैसी काली आकृति के आधार पर की जाएगी गुलदारों की पहचान

जागरण संवाददाता, बिजनौर। बाघों की तरह अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में गुलदारों की गणना भी ट्रैप कैमरों से की जाएगी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रिसर्चर ने अमानगढ़ में गुलदारों की गणना के लिए 42 कैमरे लगाए थे। ट्रैप कैमरों ने वन्यजीवों के 1.80 लाख फोटो खींचे हैं। इन फोटो के आधार पर अमानगढ़ के अंदर के गुलदारों की गणना की जाएगी। गुलदारों के शरीर पर फूल जैसी काली आकृति होती है। इसलिए इसे गुलदार कहा जाता है। बाघों की गणना उनके शरीर पर बनी धारियों तो गुलदारों की उनके शरीर पर बनी गोल आकृति से की जाती है। जैसे मनुष्यों की ऊंगली के निशान अलग होते हैं उसी तरह गुलदारों के शरीर के निशान भी अलग होते हैं।

गुलदारों ने सबसे पहले अमानगढ़ के आसपास ही वनों से बाहर आना शुरू किया था। अमानगढ़ में बाघों के बढ़ते कुनबे और वर्चस्व ने उन्हें गन्ने के खेतों में धकेल दिया। पांच-सात साल पहले गुलदार खेतों में आ गए और देखते ही देखते जिलेभर के खेतों को अपना ठिकाना बना लिया। खेतों में गुलदारों की मौजूदगी का इसी से पता लगाया जा सकता है कि केवल इस वर्ष में 85 गुलदार पिंजरे में पकड़े जा चुके हैं।

वन विभाग के सर्वे में जिले के लगभग 450 गांवों के खेतों में गुलदार होने की पुष्टि हुई है। डीएफओ जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रिर्सचर शिवम चौहान गुलदारों के स्वभाव पर सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार गुलदारों की अमानगढ़ में गणना के लिए 42 ट्रैप कैमरे लगाए थे। इन ट्रैप कैमरों में वन्यजीवों के 1.80 लाख फोटो कैद हुए हैं। इन फोटो के आधार पर गुलदारों की गणना होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।