सरकारी अभियानों को सख्ती से करें लागू- आइजी
रविवार रात आइजी ने शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंदगी पर नाराजगी जताई। वहीं थाने में लांबित मुकदमों से जुड़े वाहनों के निस्तारण करने को कहा। बीट रजिस्टर पूरा नहीं होने पर कोतवाल को फटकार लगाई। एसपी को सभी थानों में इस व्यवस्था पर सुधार करने के लिए कहा।
बिजनौर, जेएनएन : आइजी ने पुलिस के साथ गोष्ठी करते हुए कहा कि सरकार के अभियानों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्राइम कंट्रोल करते हुए अनसुलझी वारदातों को शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। वहीं सूचना नहीं देने वाले बीट सिपाहियों पर कार्रवाई के लिए आदेश एसपी को दिए।
रविवार रात आइजी रमित शर्मा ने पुलिस अधिकारियों, थानेदारों व विभिन्न अभियानों से जुड़े पुलिसकर्मियों के साथ मीटिग की। अपराध समीक्षा करते हुए घटनाओं को जल्द खोलने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के अभियान को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड मॉल, स्कूल, कॉलेज, कोचिग संस्थानों के आसपास शरारती तत्वों व मनचलों पर नजर रखें। छेड़छाड़ की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करें।
दो घंटे सुनी समस्याएं
आइजी ने पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस पर फरियादियों की समस्या सुनी। भाजपा किसान युवा मोर्चा के अध्यक्ष अवनीश निर्वाल ने कोतवाली देहात में ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस खाली हाथ है। उन्होंने ट्रैक्टर बरामद करने की मांग की है। नांगल क्षेत्र से आई एक महिला ने रोते हुए परिवारिक समस्या बताई। आइजी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।