400 मीटर दौड़ में दिखाई प्रतिभा
जागरण संवाददाता, धामपुर : शिखर शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में वार्षिक ख
जागरण संवाददाता, धामपुर : शिखर शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
शनिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में नेहरू, भाभा, अर्जुन व चाणक्य चारों हाउसों ने भाग लिया। सर्वप्रथम 400 सौ मीटर दौड़ कराई गई। इसमें अनमोल ने प्रथम, यज्ञदत्त ने द्वितीय तथा प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मार्च पास्ट में नेहरू हाउस व स्पोर्टस एंड गेम्स की ट्रॉफी पर भाभा हाउस ने कब्जा जमाया। जबकि ओवर ऑल ट्रॉफी नेहरू हाउस ने जीती। वहीं नन्हें-मुन्नों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। झांकियों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण को सुरक्षित करने की महत्ता को दर्शाया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम वीरेन्द्र मौर्य ने फीता काटकर किया। विजयी बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीओ महावीर ¨सह, राजावत, निम्मी राजावत, विजय अग्रवाल, नरेन्द्र गुप्ता, अवनी ¨सह, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे। बाद में स्कूल की प्रधानाचार्या आशा त्यागी ने सभी का आभार जताया।