विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजा मोरध्वज के नाम पर खुलेगा 25वां थाना

By JagranEdited By:
Published: Mon, 24 May 2021 06:01 AM (IST)

मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद और कोटद्वार के बीच कभी राजा मोरध्वज का किला हुआ करता था। इसके अवशेष आज ...और पढ़ें

राजा मोरध्वज के नाम पर खुलेगा 25वां थाना
राजा मोरध्वज के नाम पर खुलेगा 25वां थाना

जेएनएन, बिजनौर। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद और कोटद्वार के बीच कभी राजा मोरध्वज का किला हुआ करता था। इसके अवशेष आज भी हैं। इसी इलाके में मोरध्वज के नाम पर थाना बनने जा रहा है। यह जिले का 25वां थाना होगा। थाना निर्माण के लिए जमीन का आवंटित हो चुकी है।

रविवार को पुलिस अधीक्षक ने समीपुर गांव के पास जमीन का मौका मुआयना किया। डेढ़ एकड़ सरकारी जमीन के आवंटन को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों से मंथन हुआ जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस नए थाने को भगवान श्री कृष्ण के भक्त राजा मोरध्वज को समर्पित किया जाएगा एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि नजीबाबाद कोटद्वार के बीच मथुरापुर मोड़ गांव में आज भी राजा मोरध्वज के किले की अवशेष जमीन की खुदाई में मिलते रहते हैं। थाना मोरध्वज की सीमा पूर्वी गंग नहर से लेकर कोटद्वार तक रहेगी इस नए थाने में नगीना देहात थाना क्षेत्र के 15 गांव नजीबाबाद के नौ और मंडावली के पांच गांव इस थाना क्षेत्र में आएंगे समयपुर नहर से लेकर कोटद्वार तक इस नए थाने का कार्यक्षेत्र रहेगा। एसपी डा. धर्मवीर सिंह का कहना है कि आबादी और भौगोलिक परिस्थितियों के लिए से यहां थाना बनाने की जरूरत काफी समय से समझी जा रही थी। हाल ही मे चांद पुर में भी महिला थाना खोला गया है। पुलिस अधीक्षक ने 25वां थाना बनाए जाने के लिए प्रस्तावित जमीन का मौका मुआयना करने के साथ-साथ दुष्यंत कुमार पुलिस चौकी के निर्माण का भी जायजा लिया। साथ ही निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर मानकों के अनुसार निर्माण सामग्री लगाए जाने के निर्देश दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।