1609 धार्मिक स्थल खंगाले, 1215 लोग क्वारंटाइन
बिजनौरजेएनएन। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकली जमातियों की जांच को लेकर पुलिस ने पूरी फौज सड़कों पर उतार दी। बुधवार रात तक मस्जिद मदरसा मजार और ईदगाह सहित 1609 धार्मिक स्थलों की पड़ताल की गई है। धार्मिक स्थलों में 1215 लोग मिले हैं। इनमें 300 जमाती के अलावा छात्र और कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी की सामान्य जांच कराई है। जांच के बाद उन्हें वहीं पर क्वारंटाइन कर दिया गया है। इनमें आठ नेपाल के जमाती भी हैं। बाकी जमाती और छात्र बिहार दिल्ली उड़ीसा बंगाल समेत कई प्रदेशों के हैं।
1609 धार्मिक स्थल खंगाले, 1215 लोग क्वारंटाइन
बिजनौर,जेएनएन। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकली जमातियों की जांच को लेकर पुलिस ने पूरी फौज सड़कों पर उतार दी। बुधवार रात तक मस्जिद, मदरसा, मजार और ईदगाह सहित 1609 धार्मिक स्थलों की पड़ताल की गई है। धार्मिक स्थलों में 1215 लोग मिले हैं। इनमें 300 जमाती के अलावा छात्र और कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी की सामान्य जांच कराई है। जांच के बाद उन्हें वहीं पर क्वारंटाइन कर दिया गया है। इनमें आठ नेपाल के जमाती भी हैं। बाकी जमाती और छात्र बिहार, दिल्ली, उड़ीसा, बंगाल समेत कई प्रदेशों के हैं। सभी दो माह पूर्व जमात पर यहां थे। उन्हें बिना अनुमति के स्थान नहीं छोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में कोरोना का जिन्न निकलने के बाद बिजनौर में हाईअलर्ट है। युद्धस्तर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान जिले के धार्मिक स्थलों को खंगाला गया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव त्यागी और एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने जामा मस्जिद समेत कई धार्मिक स्थलों की जांच की। मस्जिदों में मौजूद मौलानाओं से बातचीत की। इस दौरान पांच लोग कानपुर के मिले। सभी को क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए।
सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि मदरसों और मस्जिदों में मिले लोगों में बिहार, बंगाल, उड़ीसा, केरल समेत अन्य प्रदेशों और यूपी के अन्य जिलों के भी रहने वाले हैं। पुलिस की ओर से मदरसों और मस्जिदों को नोटिस जारी करते हुए बिना अनुमति के स्थान नहीं छोड़ने की चेतावनी दी है। सभी पर पुलिस-प्रशासन निगाह रख रहा है। जांच का विवरण
धार्मिक स्थल, कुल लोग जनपद निवासी अन्य जनपद बाहरी प्रदेशों
मस्जिद 1213
कुल योग 906 740 67 91
मदरसा 345 298 77 40 181
दरगाह 17 1 1 0 0
मजार 34 10 10 0 0
इनका है कहना..
मदरसों और मस्जिदों की जांच कराई है। कुल 1215 लोग मिले हैं। इनमें जमातियों के अलावा छात्र और कर्मचारी भी शामिल हैं। आठ विदेशी भी हैं। उक्त लोगों में कोई भी निजामुद्दीन मरकज में शामिल नहीं हुआ है। जांच के बाद उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को पुलिस-प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
- संजीव त्यागी, एसपी।