गुलदार ने गाय को बनाया निवाला
रेहड़ : आए दिन गुलदार गांवों में पालतू जानवरों को निवाला बना रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत
रेहड़ : आए दिन गुलदार गांवों में पालतू जानवरों को निवाला बना रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत है। बुधवार की रात भी गुलदार ने एक गाय को अपना निवाला बना लिया। विभागीय स्तर पर इसकी रोकथाम को कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
थाना क्षेत्र का गांव रानी नांगल अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एरिया से सटा है। आए दिन जंगली जानवर वन रेंज से निकलकर गांव में आबादी वाले इलाकों तक प्रवेश कर जाते हैं। बुधवार की रात गांव निवासी रतन ¨सह की पशुशाला में गाय बंधी थी। रात में किसी समय गुलदार ने पशुशाला में घुस कर गाय को निवाला बना लिया।
रतन सिंह को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह हुई। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन वन्य जीव आबादी वाले इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों प्रति रोष जताया। पीड़ित पशु पालक ने इस बाबत जानकारी ग्राम प्रधान जसवंत ¨सह को व विभागीय अफसरों को दी। सूचना पर वन रक्षक अकबर मौके पर पहुंचे। रेंजर सुरेन्द्र ¨सह चौहान ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया है।