महिलाओं ने किया होली पूजन
बिजनौर : नगर व क्षेत्र में होली का पर्व पारंपरिक व रीति-रिवाज और हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह महिला
By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 09:53 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 09:53 PM (IST)
बिजनौर : नगर व क्षेत्र में होली का पर्व पारंपरिक व रीति-रिवाज और हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह महिलाओं ने निकट की होलिका पर पहुंच मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
होली पर्व पर महिलाओं ने सुबह से ही निकट स्थानों पर होलिका पूजन शुरू कर दिया। होलिका पर गोबर से बनी बरगुली पहनाने के बाद मां अन्नपूर्णा को नारियल, पूड़ी, गुझिया, गन्ना आदि का भोग लगाया। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं। यह सिलसिला देरशाम तक चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें