दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के कैड़ा गांव निवासी महेश कुमार सरोज (45) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मंगलवार को अपने बहन के घर गारोपुर धनापुर थाना बरसाठी गए थे। देर शाम वहां से घर के दौरान जैसे ही गहरपुर के पास पहुंचे की बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती किया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के सिर में चोंटे पाई गई थी। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं। पत्नी शीला देवी घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही बेसुध होकर चीख रही है।
जासं, सुरियावां (भदोही) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कैड़ा गांव निवासी महेश कुमार सरोज (45) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मंगलवार को अपने बहन के घर गारोपुर धनापुर थाना बरसाठी गए थे। देर शाम वहां से घर के लिए जैसे ही गहरपुर के पास पहुंचे की बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती किया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं। पत्नी शीला देवी घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही बेसुध है।