कन्याओं का पूजन कर किया पारण
नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को नवमी को कन्याओं का पूजन कर देवी भक्तों ने पारण किया। देवी के स्वरूप कुंवारी कन्याओं को तरह-तरह के व्यंजन का भोग लगाकर सुख- समृद्धि की कामना की गई।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को नवमी को कन्याओं का पूजन कर देवी भक्तों ने पारण किया। देवी के स्वरूप कुंवारी कन्याओं को तरह-तरह के व्यंजन का भोग लगाकर सुख- समृद्धि की कामना की गई। नवरात्रि में जगत जननी जगदंबा के दर्शन- पूजन के साथ ही साथ अधिसंख्य भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। मान्यता है कि नवमी के दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन कराने से घर में सुख- समृद्धि का वास होता है। नवमी के दिन सुबह से ही घरों में कन्या पूजन की तैयारी शुरू हुई थी। देवी स्वरूप नौ कन्याओं को चुनरी, माला-फूल के साथ विधि-विधान से पूजन कर अनन्य व्यंजन का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया।